नीरज चोपड़ा सहित और कौन कौन हुए अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित – यहाँ से जाने

0
467

भारत के भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने  पिछले साल एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था और वहीं  ऐथलेटिक्स महासंघ ने नीरज को  खेलरत्न पुरस्कार के लिए नामांकित किया है। इतनी  कामयाबी हासिल करने वाले नीरज की उम्र  अभी केवल 21 साल ही है और इन्हे  पिछले साल अर्जुन पुरस्कार से नवाजा गया था। इसके अलावा उन्होंने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।    

Advertisement

इसे भी पढ़े: लौटा दिया पद्म श्री अवार्ड अरिबम श्याम ने, जानिये क्या है वजह 

एएफआई ने उन्हें पिछले साल एशियाई खेलों में स्वर्ण और 88.06 मीटर के राष्ट्रीय रेकॉर्ड के लिए फिर एक बार खेलरत्न के लिये नामित किया है। इसके अलावा ट्रैक और फील्ड के पांच और खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

इनमें एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता तेजिंदर पाल सिंह तूर (शॉटपुट), अरपिंदर सिंह (त्रिकूद), मनजीत सिंह (800 मीटर), स्वप्ना बर्मन (हेप्टाथलन) और दुती चंद (100 और 200 मीटर में रजत) को नीरज के साथ नामित किया गया हैं।   

इसे भी पढ़े: पद‌्मश्री सम्मान पाने वालो में उत्तर प्रदेश से 10 लोग

Advertisement