नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर के बीच गजब का डांस कॉम्पिटीशन, सोशल मीडिया पर वीडियो खूब मचा रहा है धूम

0
499

बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने डांस का जलवा दिखाने वाली नोरा फतेही और फिल्म ‘एबीसीडी 2 में अपने डांस से खूब चमक लाने वाली श्रद्धा कपूर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब धूम मचा रहा है| आप देख सकते है, कि इस वीडियो में दोनों अपने डांस से कैसे धमाल मचाने में लगी हुई हैं|

Advertisement

यह भी पढ़े: अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया का डांस सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, लोगो को आया बेहद पसंद

इस वीडियो में श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही के बीच डांस प्रतियोगिता जारी रहती है और दोनों एक्ट्रेस अपनी बेहतरीन डांसिंग मूव्स से एक दूसरे को चकित करती हैं, इसके अलावा आप देख सकते हैं, कि इस वीडियो में श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही के साथ बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी नजर आयें हैं| वरुण धवन ने भी इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है|

श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही के इस डांस वीडियो को 18 लाख 82 हजार से भी अधिक यूजर्स ने देखा है, और अभी भी यूजर्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है| श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही अपने डांसिंग मूव्स के लिए मशहूर है, और जब दो जबरदस्त डांसरों के बीच डांस प्रतियोगिता होती है, तो देखने का मजा ही दूसरा रहता है| इस वीडियो में एक मौके पर एक्टर वरुण धवन की भी एंट्री होती है, इसके बाद तो तीनों सितारे मिलकर धमाल मचा देते हैं|

यह भी पढ़े: अमेरिका में शॉपिंग छोड़ इस हिंदी गाने पर नाचने लगे लोग, Video हो रहा वायरल आप भी देखो ये जबरदस्त डांस

Advertisement