लोकसभा इलेक्शन 2019: भाजपा ने इस चुनाव के सबसे युवा चेहरे को मैदान में उतारा, जिनकी तारीफ PM मोदी भी कर चुके हैं

0
388

भारतीय जनता पार्टी ने सबसे युवा चेहरे को लोकसभा चुनाव 2019 में उतारा है, इससे पता चलता है, बीजेपी नए लोगों को पूरा मौका देना चाहती है | हम बात कर रहे है 28 वर्षीय एल. एस. तेजस्वी सूर्या की बीजेपी ने इन्हें बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से टिकट दिया है | यह कांग्रेस के दिग्गज नेता बीके हरि प्रसाद को चुनावी मैदान में चुनौती देंगे | इस समय यह सीट भाजपा की प्रतिष्ठा से जुड़ गई है | इस सीट से भाजपा के दिवंगत नेता अनंत कुमार सांसद थे | अगर एल. एस. तेजस्वी सूर्या इस सीट से चुनाव जीत जाते है, तो यह देश के सबसे युवा सांसद होने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लेंगे |

Advertisement

ये भी पढ़ें: लोकसभा मिशन 2019: युवा बदलेगा सियासी गणित

भाजपा के प्रदेश युवा मोर्चा के मौजूदा महासचिव और अधिवक्ता

तेजस्वी सूर्या भाजपा के वर्तमान प्रदेश युवा मोर्चा के महासचिव हैं, यह पेशे से एक वकील है तथा कर्नाटक हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं | यह एबीवीपी से छात्र नेता रह चुके और वर्त्तमान समय में राष्ट्रीय सोशल मीडिया टीम के सदस्य भी हैं |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इनकी तारीफ़ की है | प्रधानमंत्री ने उनकी तारीफ में कहा था कि “आप तो तेजस्वी अर्थात सूर्य के समान हैं” | सूर्या अपना राजनीतिक गुरु अनंत कुमार को मानते है | टिकट मिलने के बाद इन्होंने इसकी घोषणा की थी |

विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहे

सूर्या अपने बेबाक और विवादित बयानों को लेकर भी चर्चा में रह चुके है | उन्होंने कुछ दिन पहले कहा था कि “यदि आप नरेंद्र मोदी के साथ हैं तो इंडिया के साथ हैं। यदि आप प्रधानमंत्री के साथ नहीं तो आप एंटी इंडियन हैं” |

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने BJP के ‘मैं भी चौकीदार हूं’ अभियान पर साधा निशाना

Advertisement