पाक की तरफ से बालाकोट में गोलाबारी जारी, भारतीय सेना ने 9 जिंदा मोर्टार शेल किए निष्क्रिय

0
364

बुधवार 18 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना ने 9 जिंदा मोर्टार शेल को निष्क्रिय कर दिया है| जानकारी देते हुए बता दें कि बालाकोट, बसोनी और संडोट गांव में यह सभी मोर्टार  निष्क्रिय किये गए है| यह मोर्टार शेल पाक की तरफ से बालाकोट में लगातार जारी गोलाबारी में भारतीय सीमा में आ रहे हैं। भारतीय सीमा के अंदर आ जाने के बाद भी यह मोर्टार शेल ब्लास्ट नहीं हुए थे,  जिन्हें गुरूवार 19 सितंबर को भारतीय सेना ने उन्हें निष्क्रिय कर दिया, यह मोर्टार शेल 120 एमएम के थे।  

Advertisement

जिसे भी पढ़े: भारतीय सेना ने मार गिराए दो पाकिस्तानी सैनिक, सफेद झंडा लहराकर ले गए शव

बुधवार 18 सितंबर को तड़के 4:40 बजे पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए दो भारतीय अग्रिम चौकियों को अपना निशाना बना लिया, इसके बाद पाकिस्तान ने सुबह 10:40 बजे और दोपहर बाद 3:25 बजे दो मोर्टार दाग कर माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया| बता दें कि, पहला मोर्टार बीओपी मनियारी के नजदीक और दूसरा बीओपी सतपाल के पास जारी निर्माण कार्य को निशाना बनाकर किया गया था|

पाकिस्तान अभी भी नियंत्रण रेखा पर अपनी नापाक कोशिशों को अंजाम देने की पूरी कोशिश में लगा हुआ है| सेना के सूत्रों ने दावा किया है कि, ‘अगस्त के अंत में नियंत्रण रेखा पर बनी पाकिस्तानी चौकी के पास पाकिस्तानी सेना के एसएसजी कमांडो देखे गए थे। पुंछ जिले के केजी सेक्टर में पुलस्त नदी के पास अपनी पोस्ट के पास पाकिस्तानी सेना के एसएसजी कमांडो देखे गए।’  हालांकि अब उन्हें वापस खदेड़ दिया गया, मौके पर कुछ समान बरामद किया गया है, साथ ही वहां से एक एक्शन कैमरा भी बरामद हुआ है, जिसमें ये पाकिस्तानी साफ कमांडो दिखाई दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़े: थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत आज करेंगे श्रीनगर का दौरा, घाटी की सुरक्षा स्थिति की करेंगे समीक्षा

Advertisement