पीएम मोदी ने गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

0
426

आज देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती मनाई जा रही है| इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी जी नें ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित किये| प्रधानमंत्री जब सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे, तभी भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर से भी दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा पर पुष्प वर्ष की| देश में प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है| इसकी शुरुआत वर्ष 2014 में की गई थी| पीएम मोदी ने पिछले वर्ष आज ही के दिन सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया था|

Advertisement

ये भी पढ़े: गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान नें स्मारक सिक्का किया जारी

प्रधानमंत्री मोदी के अतिरिक्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह सहित अनेक नेताओं ने देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की| कोविंद, शाह, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने यहां पटेल चौक स्थित पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की|

सरदार पटेल को भारत के लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है| सरदार पटेल का जन्म आज ही के दिन  1875 में गुजरात के नाडियाड में हुआ था। वह भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे, उन्होंने देश की 564 रियासतों को एकता के सूत्र में बांध कर अखंड भारत की रचना की थी। वर्ष 1917 से 1924 तक अहमदनगर के पहले भारतीय निगम आयुक्त के रूप में सेवा दी। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सर्विस की नींव रखी। वर्ष 1991 में वह भारत रत्न से सम्मानित हुए। 15 दिसंबर, 1950 को 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए।

ये भी पढ़े: करतारपुर कॉरिडोर के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 9 नवंबर को उदघाटन

Advertisement