मोदी के इस ट्वीट के आने से अब सबको सूचना का है इंतज़ार Live Update यहाँ

0
287

11.23 पर पीएम नरेंद्र मोदी का एक ट्वीट आया जिससे अब सबको 12 बजे के संदेश का इंतजार देशवासियों को है उनके ट्वीट मे लिखा है कि वो देशवासियों के नाम कुछ ही देर में एक महत्वपूर्ण संदेश जारी करने वाले हैं। उन्होंने इस ट्वीट को करके खुद ही इस बात की जानकारी दी है। बताया गया है कि वह सुबह 11:45 से 12:00 बजे के बीच महत्वपूर्ण संदेश लेकर आएंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया, ‘मैं देश को एक महत्पूर्ण संदेश 11:45 से 12:00 बजे के बीच जारी करूंगा। आप टेलिविजन, रेडिया और सोशल मीडिया पर देखें।’ 

Advertisement

27 Mar 2019 12:35:38 (IST) हमारा मकसद शांति बनाए रखना है, युद्ध का माहौल बनाना नहीं| हमारी आज की यह सफलता कल के सुरक्षित राष्ट्र की निशानी है| इस बड़ी उपलब्धि के लिए मैं एक बार फिर सभी देशवासियों को बधाई देता हूं –पीएम मोदी


 27 Mar 2019 12:33:07 (IST) अब तक दुनिया के 3 देश अमेरिका, रूस और चीन को अंतरिक्ष में यह उपलब्धि हासिल थी। भारत अब चौथा देश बन गया है। भारत के लिए यह गर्व का पल है। वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 300 किलोमीटर दूर एनईओ (लो अर्थ ऑर्बिट) में एक लाइट सैटलाइट को मार गिराया है। यह पूर्व निर्धारित लक्ष्य था। उसे ऐंटि सैटलाइट (ए-सैट) मिसाइल से गिराया गया। केवल तीन मिनट में सफलता के साथ यह मिशन पूरा हुआ। यह ‘मिशन शक्ति’ बहुत कठिन मिशन था। इसमें बड़ी तकनीकी क्षमता की जरूरत थी। वैज्ञानिकों ने सभी निर्धारित लक्ष्य और उद्देश हासिल किए। यह गर्व की बात है।- पीएम मोदी का ऐलान

27 Mar 2019 12:25:55 (IST)

अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया हैः पीएम मोदी

27 Mar 2019 12:25:34 (IST)

देश को संबोधित कर रहे हैं पीएम मोदी। कहा- देश ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

अभी यह नहीं पता चल पाया है कि पीएम नरेंद्र मोदी इस दौरान क्या संदेश देने वाले हैं, लेकिन उनकी ओर से सोशल मीडिया, टीवी और रेडियो पर लोगों से जुड़ने का आग्रह करने से साफ है कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं। फिलहाल सभी देशवासियों को इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि आखिर पीएम नरेंद्र मोदी क्या संदेश देने वाले हैं। 

Advertisement