प्रधानमंत्री मोदी ने कचरा बीनने वाली महिलाओं के साथ बैठकर निकाली प्लास्टिक, यहाँ पढ़े पूरी खबर

0
869

आज बुधवार 11 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मथुरा के दौरे पर हैं| मथुरा पहुंचकर मोदी जी ने कचरे से प्लास्टिक बीनने वाली महिलाओं से मुलाक़ात की और साथ में उनका हाथ भी बंटाया| प्रधानमंत्री ने आज सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है,  इसका लक्ष्य मवेशियों में होने वाली फुट एंड माउथ डिज़ीज़ (FMD) तथा ब्रूसेलोसिस का खात्मा करना है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: PM Modi ने मथुरा से शुरू किया सिंगल यूज प्लास्टिक बैन का अभियान, कहा- ‘2 अक्टूबर तक सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत बनाना है’

इस मौके पर पीएम मोदी ने यहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ”स्वच्छ भारत हो, जल जीवन मिशन हो या फिर कृषि और पशुपालन को प्रोत्साहन, प्रकृति और आर्थिक विकास में संतुलन बनाकर ही हम सशक्त और नए भारत के निर्माण की तरफ आगे बढ़ रहे हैं| आज स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत हुई है, नेशनल एनीमल डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम को भी लॉन्च किया गया है| पशुओं के स्वास्थ्य, पोषण, डेरी उद्योग और कुछ अन्य परियोजनाएं भी शुरु हुई हैं, इसके अलावा मथुरा के इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन से जुड़े कई परियोजनाओं शुभारंभ भी हुआ है|”

उन्होंने कहा, ”ब्रजभूमि ने हमेशा से ही पूरे विश्व और पूरी मानवता को प्रेरित किया है| आज पूरा विश्व पर्यावरण संरक्षण के लिए रोल मॉडल ढूंढ रहा है, लेकिन भारत के पास भगवान श्रीकृष्ण जैसा प्रेरणा स्रोत हमेशा से रहा है, जिनकी कल्पना ही पर्यावरण प्रेम के बिना अधूरी है | प्रकृति, पर्यावरण और पशुधन के बिना जितने अधूरे खुद हमारे आराध्य नजर आते हैं, उतना ही अधूरापन हमें भारत में भी नजर आएगा| पर्यावण और पशुधन हमेशा से ही भारत के आर्थिक चिंतन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है|”

इसे भी पढ़े: ट्विटर पर पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या पांच करोड़ के पार, वर्ल्ड टॉप-20 में लिस्ट में पहुंचने वाले इकलौते भारतीय

Advertisement