Rajasthan Police Recruitment 2019: पुलिस विभाग में 9,306 पदों पर निकली भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

0
404

Rajasthan Police Recruitment: अब सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें लोगो के लिए एक बड़ी खुशखबरी है| बता दें, कि राजस्थान पुलिस में हजारों पदों पर भर्तियां की जाएंगी| राजस्थान पुलिस 9306 पदों पर भर्ती के लिए बहुत जल्द नोटिफिकेशन जारी कर देगा| राजस्थान पुलिस कॉन्सटेबल के 8600 पद और सब-इंस्पेक्टर के 706 पदों पर भर्ती की जाएँगी| अभी कुछ दिनों पहले ही इस बात की जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दी थी| अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा था, ”पुलिस मुख्यालय में पुलिस विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि रिक्त पदों को भरने के लिए 8 हजार 600 कॉन्स्टेबल एवं 706 एसआई की भर्ती प्रक्रिया आरम्भ की जाए|”

Advertisement

इसे भी पढ़े: CA CPT June 2019 Result: 18 जुलाई को जारी हो सकता है सीए सीपीटी रिजल्ट

वहीं  कांस्टेबल पद के लिए आवेदन शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और सब इंस्पेक्टर के लिए ग्रेजुएट पास होना आवश्यक बताया जा सकता है| इन पदों के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किये जाएंगे| आपको बता दें कि, 9 जुलाई को राजस्थान सरकार ने कहा कि, राज्य में पुलिस कांस्टेबलों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है|

राज्य के गृहमंत्री की तरफ से जवाब देते हुए संसदीय कार्यमंत्री शांतिलाल धारीवाल ने राज्य विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया, ‘‘स्वीकृत संख्या के विरूद्ध रिक्त पदों को भरना एक सतत प्रक्रिया है, इसलिए पुलिस कांस्टेबलों के वर्तमान रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है |”

इसे भी पढ़े: Rajasthan BSTC Counselling 2019 : राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग शुरू, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Advertisement