स्वरा भास्कर की वजह से मुंबई पुलिस को बनाया गया निशाना तो कुछ यूँ मिला जवाब

0
325

सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने ट्वीट को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं| वहीं जानकारी देते हुए बता दें, कि अभी कुछ समय पहले ही स्वरा भास्कर के साथ एक यूजर ने ट्विटर पर बदसलूकी की थी| इसके बाद स्वरा भास्कर ने ट्रोलर को करारा जवाब दिया और फिर मुंबई पुलिस को अपनी पोस्ट में टैग करते हुए उन्हें इस बात की जानकारी दी थी| स्वरा की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया था| इसके बाद सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस और स्वरा भास्कर को काफी ट्रोल किया गया| वहीं अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है|  

Advertisement

इसे भी पढ़े: नवजोत सिंह के पंजाब कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने की तारीफ लेकिन निर्णय से हैं अचंभित

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक ट्विटर यूजर के ट्वीट को करारा जवाब देते हुए लिखा, ‘उन सभी हेटर्स और ट्रोलर्स के लिए जो मुंबई पुलिस को मुझे जवाब देने के लिए ट्रोल कर रहे थे, और उन पर आरोप लगा रहे थे कि वो केवल सेलेब्रिटीज को ही रिस्पॉन्ड करते हैं| प्लीज इसे देखें |’ 

स्वरा भास्कर ने मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए लिखा, ‘मुंबईवासियों को लिए 24/7 मौजूद रहने के लिए मुंबई सोशल मीडिया हैंडल का बहुत-बहुत शुक्रिया|’ स्वरा की इस पोस्ट पर फैन्स काफी कमेंट  करने मने लगे हुए है| इसके अतिरिक्त स्वरा भास्कर राजनैतिक मुद्दों और समसामयिक मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखती दिखाई देती हैं| 

इसे भी पढ़े:  कर्नाटक सियासी हलचल के बीच सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहा- विश्वास मत के लिए तैयार हूं

Advertisement