Rajasthan University Merit List 2019: राजस्थान विश्वविद्यालय की पहली मेरिट लिस्ट आज आ जाएगी @uniraj.ac.in से कर सकते हैं डाउनलोड

0
616

सभी विश्वविद्यालयों द्वारा अगले सत्र के लिए यूजी पाठ्यक्रमों और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है| राजस्थान विश्वविद्यालय में भी प्रवेश के लिए आवेदनों की मांग की गयी थी| आज राजस्थान विश्वविद्यालय के द्वारा पहली मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है| यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट के द्वारा प्राप्त हुई है| आज 19 जून 2019 को आरयू प्रवेश 2019 के लिए पहली यूजी मेरिट लिस्ट जारी होगी| इस मेरिट लिस्ट के साथ ही राजस्थान विश्वविद्यालय विषयवार कट ऑफ भी जारी करेगा|

Advertisement

ये भी पढ़े: RSOS 10th Result 2019: जल्द आ रहा है रिजल्ट, आप भी चेक करे @rsosapp.rajasthan

जिन छात्रों ने राजस्थान विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में भाग लिया है वह अपनी मेरिट लिस्ट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर देख सकते है| यह लिस्ट कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की जाएगी| इस पेज के अंत में आपको एक लिंक दिया जायेगा आप उस लिंक के द्वारा सीधे मेरिट लिस्ट को डाउनलोड कर सकते है|

ईडब्ल्यूएस कोटा में पारदर्शिता नहीं

ईडब्ल्यूएस कोटे के बारे में छात्रों और कॉलेज प्रशासकों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है| राजस्थान विश्वविद्यालय ने अपने संबद्ध कॉलेजों को इसके लिए कोई भी स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं दिया है| अभी तक विश्वविद्यालय के द्वारा कॉलेजों ने कटऑफ तैयार करने और मेरिट लिस्ट जारी करने के लिए पिछले वर्ष के पैटर्न का ही अनुकरण किया जा रहा है|

मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करे ?

1.मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिये आपको राजस्थान विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाना होगा|

2.इस वेबसाइट के होम पर आपको UG Admission 2019 -20 का एक लिंक दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है, अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा|

3.इस पेज पर आप विषयवार अपनी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते है|

मेरिट लिस्ट डाउनलोड लिंक => यहाँ पर क्लिक करे

ये भी पढ़े:UPSC NDA/NA Result 2019 Declared: यूपीएससी @upsc.gov.in एनडीए एनए लिखित परीक्षा रिजल्ट 2019 आ गया है, यहाँ पर ऐसे करें चेक

Advertisement