कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर बधाइयों का सैलाब, PM मोदी ने भी ऐसे दी बधाई

0
618

आज 19 जून को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन हैं| राहुल के जन्मदिन पर उनको ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं| वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार 19 को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है, और उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की| उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं| ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दे और दीर्घायु बनाए|’ बता दें, कि लोकसभा चुनावों के दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी |  

Advertisement

इसे भी पढ़े: Loksabha : लोकसभा के नए सत्र से पहले PM मोदी ने विपक्ष के लिए कही ये बड़ी बात – जाने यहाँ

राहुल गांधी का जन्म 1970 में आज 19 जून को हुआ था| राहुल गांधी को उनके शुभचिंतक, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दे रहे हैं| सोशल मीडिया पर #IAmRahulGandhi और #HappyBirthdayRahulGandhi हैशटेग ट्रेंड करने लगे हैं|

कांग्रेस ने अपने टि्वटर पर राहुल गांधी के जन्मदिन एक वीडियो शेयर किया है, जिसका टाइटल है, ‘पांच पल जब उन्होंने हर जगह भारतीयों को प्रेरित किया’|

इसके अलावा राजस्थान के डिप्टी सीएम और राहुल गांधी के करीबी सचिन पायलट ने भी ट्वीट करते हुए राहुल गांधी को बधाई दी है| उन्होंने लिखा है, ‘अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं. मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं |’

वहीं कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मेरी ओर से शुभकामनाएं| वर्ष मंगलमय हो| आपको ढेर सारी खुशियां और सफलता मिले |’

इसे भी पढ़े: Doctors Strike: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने के बाद डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल

Advertisement