आपत्तिजनक पोस्ट मामले में कोर्ट ने बदला अपना आदेश, ऋचा को अब दान नहीं करनी होंगी कुरान

0
272

ऋचा भारती  सोशल साइट पर कुछ आपत्ति जनक पोस्ट शेयर करने की वजह से घेरे में आ गई थी| इसके बाद पुलिस ने ऋचा को कुरान की पांच प्रतियां बांटने के आदर पर बरी कर दिया था, लेकिन अब कोर्ट ने कुरान की पांच प्रतियां बांटने के अपने आदेश को बदल दिया है| फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद 5 कुरान बांटने के आदेश को रांची कोर्ट ने वापस ले लिया है| अब रांची की ऋचा भारती को राहत मिल गई है, और उन्हें कुरान की प्रतिया बांटकर कोर्ट की सजा पूरी नहीं करनी है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: जेल से छूटने के बाद ऋचा भारती ने कुरान बांटने से कर दिया इनकार, कहा- कल नमाज पढ़ने को भी कहेंगे

कोर्ट ने कहा कि ऋचा को नियमित जमानत दी जाती है| सोमवार 16 जुलाई को ही न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह की अदालत ने कुरान की पांच प्रति बांटने की शर्त पर ऋचा भारती को बरी किया था| जिसके बाद तक यह मामला ठंडा नहीं हुआ|

जानकारी देते हुए बता दें, कि रिहा होने के बाद ऋचा ने भी कुरान की प्रतियां बांटने से साफ इंकार कर दिया था| जेल से बाहर आने के बाद ऋचा पटेल ने कहा कि, वह कुरान की पांच प्रतियां नहीं बांटेगी| निचली अदालत के फैसले की कॉपी का इंतजार कर रही है| कॉपी मिलने के बाद हाइकोर्ट जाएगी|

इसी के साथ कहा कि, कुरान बांटने का आदेश उसे सही नहीं लग रहा है| वह बुरा महसूस कर रही है| आगे कहा कि, वह कोर्ट के फैसले का सम्मान करती है, लेकिन उसके मौलिक अधिकारों का हनन कोई कैसे कर सकता है| क्या फेसबुक पर अपने धर्म के बारे में लिखना अपराध है| ऐसे में पिठोरिया पुलिस ने उसे अचानक कैसे गिरफ्तार कर लिया|

इसे भी पढ़े: अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत से आज आएगा फैसला, कुलभूषण जाधव (49) को सुनाई थी मौत की सजा

Advertisement