सड़कों पर गड्ढे दिखते ही इस एप पर भेजे फोटो, 24 घंटे में भर दिए जाएंगे गड्ढे

0
723

उत्तर प्रदेश में सड़कों को सुधारने के लिए पीडब्ल्यूडी के द्वारा एक नई मुहीम शुरू की गयी है| अब जनता अपने क्षेत्र की सड़कों पर हुए गड्ढो की फोटों खींच कर एप के माध्यम से सरकार और विभाग से अवगत करा सकती है| दरअसल, पीडब्ल्यूडी ने यूपीपीडब्ल्यूडी फॉर सिटिजंस नाम का एक एप बनाया है|

Advertisement

इस एप पर कोई भी नागरिक सड़क की फोटों खींच कर अपलोड कर सकता है| फोटो अपलोड होने के बाद इस एप के द्वारा संबंधित खंड के एक्सईएन व जेई तक जानकारी भेज दी जाती है, जिससे इस पर त्वरित कार्यवाही होती है| फोटो अपलोड होने के 24 घंटे के बाद विभाग द्वारा गड्ढे भरने की पुष्टि की जाती है|

ये भी पढ़ें: आईएएस अधिकारी की बेटी पढ़ती है आंगनबाड़ी में

बढ़िया कदम

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया था | तब से विभाग सड़कों के मामले में मुस्तैद दिख रहा है| यूपीपीडब्ल्यूडी फॉर सिटिजंस एप के द्वारा विभाग को जवाबदेह बनाया गया है, जिससे जनता और सरकार के बीच सड़कों से सम्बंधित होने वाले घाल- मेल की शिकायत तुरंत हो पायेगी और सम्बंधित अधिकारी पर तुरंत ही कार्यवाही हो सकती है| आप इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है, लेकिन अभी इस एप को आधिकारिक रूप से लांच नहीं किया गया है| सरकार द्वारा जल्द ही इसे लांच करने की सूचना प्राप्त हो रही है |

इस प्रकार काम करेगा एप

आधिकारिक रूप से लांच होने के बाद इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउन लोड किया जा सकता है, इसके बाद आपसे नाम, फोन नंबर व ई-मेल आईडी की जानकारी मांगी जायेगी| यह जानकारी देने के बाद आप इस पर रजिस्ट्रेशन करा सकते है| यह एप कई भाषाओं में उपलब्ध है| एप ओपन होने के बाद आप फोटो खींच कर अपलोड कर सकते है |

ये भी पढ़ें: 7th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों के हक में उठाये जा सकते है ये कदम

Advertisement