RRB Group D Result 2019 Update: रिजल्ट हुआ जारी, कितनी गई कट ऑफ यहाँ से देखे

0
332

रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी का रिजल्ट घोषित कर दिया है | सभी अभ्यर्थी अपना रिजल्ट रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं | अभी तक पटना, अजमेर, बिलासपुर की वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया जा चुका है, इसके बाद भी रीजनल आरआरबी की वेबसाइट पर नतीजे जारी किए जा रहे है | इस समय वेबसाइट पर बहुत ही अधिक ट्रैफिक है, जिसके कारण वेबसाइट खुल नहीं पा रही है |

Advertisement

सभी अभ्यर्थी अपना  रिजल्ट और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स 15 मार्च तक देख सकते हैं | लिस्ट में दिव्यांग उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी नहीं किए गए हैं, क्योकि उनका पीईटी नहीं होगा | 12 मार्च से ग्रुप डी की एक लाख नई भर्ती शुरू होने वाली है |

RRB Group D रिजल्ट घोषित होने के बाद जो अभ्यर्थी उत्तीर्ण होंगे उन्हें अगले चरण में पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) के लिए बुलाया जायेगा | इस परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 35 किग्रा भार की वस्तु को बिना एक भी बार जमीन पर रखे दो मिनट में 100 मीटर की दूरी तक लेकर जाना है |

महिला अभ्यर्थियों को 20 किग्रा भार की वस्तु को 2 मिनट में बिना जमीन पर रखे 100 मीटर की दूरी तक लेकर जाना है | दोनों वर्ग के अभ्यर्थियों को दौड़ में एक किलोमीटर की दूरी चार मिनट 15 सेकेंड में तय करनी है |

पटना आरआरबी ग्रुप डी कटऑफ

जनरल कैटेगरी  77.00350
ओबीसी  72.51232
एससी वर्ग के लिए   61.64224 
एसटी वर्ग के लिए  58.20304

अजमेर आरआरबी ग्रुप डी कटऑफ

जनरल कैटेगरी  73.73073 
ओबीसी वर्ग  70.10507
एससी वर्ग  63.37549 
एसटी वर्ग  60.62978

इलाहाबाद आरआरबी ग्रुप डी कटऑफ

जनरल कैटेगरी  74.57579 
ओबीसी वर्ग  69.78740
एससी वर्ग  62.92684
एसटी वर्ग  50.12207

अहमदाबाद आरआरबी ग्रुप डी कटऑफ

जनरल कैटेगरी  71.86468
ओबीसी वर्ग  66.77575
एससी वर्ग  62.92684
एसटी वर्ग  60.85283

सिकंदराबाद आरआरबी ग्रुप डी कटऑफ

जनरल कैटेगरी  69.79887
ओबीसी  65.69349
एससी वर्ग के लिए   59.96240
एसटी वर्ग के लिए  56.68657

सभी अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और  रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते है |

Advertisement