शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा सपा में हुई शामिल, लखनऊ सीट से लड़ सकती है चुनाव

0
237

लोकसभा चुनाव को लेकर अभी भी पार्टियों में उम्मीदवारों के शामिल होने का सिलसिला जारी है| वहीं अब शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा भीसमाजवादी पार्टी (SP) में शामिल हो गईं हैं. वहीं कयास लगाए जा रहें हैं, कि पूनम सिन्हा लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारी जा सकती है| आज 17 अप्रैल को पूनम सिन्हा ने लखनऊ में सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव से मुलाक़ात की| बता दें कि अभी तक पूनम सिन्हा का चुनावी लिस्ट में नाम की घोषणा नहीं की गई है|

Advertisement

ये भी पढ़े: कांग्रेस में शामिल होने से पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम नरेंद्र मोदी से कहा – आप सीधे हो जाएं और सीधे ही चलें

अभी कुछ समय पहले ही शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी (BJP) को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गये  हैं| सपा के एक नेता ने कहा, ‘लखनऊ में 3.5 लाख मुस्लिम वोटरों के अलावा, चार लाख कायस्थ मतदाता हैं और 1.3 लाख सिंधी मतदाता हैं| यह पूनम सिन्हा की उम्मीदवारी को बड़ी ताकत प्रदान करेगा.’कुछ समय पहले ही जब शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा गया था, कि क्या उनकी पत्नी पूनम सिन्हा राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ”कुछ भी हो सकता है”|

ये भी पढ़े: पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने क्या कहा

Advertisement