Simmba Box Office Collection : ‘सिम्बा’ की कमाई कितने करोड़ हुई अब तक जाने यहाँ

0
403

फ़िल्म ‘सिम्बा’ दर्शकों को काफी हद तक पसंद आई है | इस फ़िल्म रणवीर सिंह ने पुलिस का मजेदार किरदार निभाया है, जो फैन्स को बहुत ही पसंद आया है | रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के बाद रणवीर के फैन्स और अधिक बढ़ गये हैं | इस फ़िल्म में पुलिस का रोल निभाते हुए लोगों को रणवीर काफी पसंद किया गया हैं | यह फ़िल्म रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी है | इस फिल्म में सारा अली खान जो कि रणवीर के अपोजिट रहती हैं, यह सीन दर्शको को काफी आकर्षित करता है |

Advertisement

कुछ समय पहले रिलीज हुई शाहरुख खान की फ़िल्म ‘जीरो’ ने भी पहले दिन इतनी धमाकेदार ओपनिंग नहीं की थी, जितनी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद फिल्म ‘सिम्बा’ ने की है | मजेदार ओपनिंग करते हुए इस फ़िल्म ने पहले दिन ही 20 करोड़, 72 लाख रूपये की कमाई की है | यह फ़िल्म दर्शकों को इतनी अधिक पसंद आई है, कि हर दिन सिनेमाघरों में लोग अधिक से अधिक संख्या में इस फ़िल्म को देखने पहुँचते हैं | इस फ़िल्म में काफी हद तक एंटरटेनमेंट भरा हुआ है जो लोगों को काफी पसंद आता है |   

रणवीर की यह फ़िल्म सिनेमाघरों में छाई पड़ी है, क्योंकि सिनेमाघरों से दर्शकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है| रविवार हॉलीडे होने से फिल्म को देखनें वाले दर्शको की संख्या और बढ़ गयी | फिल्म रिलीज होने के तीसरे दिन इस फ़िल्म ने 31 करोड़ 3 लाख रुपये की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 75 करोड़ रुपये पहुँच चुका है |

Advertisement