सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने तिहाड़ जेल में पी चिदंबरम से की मुलाकात

0
556

आज सोमवार 23 सितंबर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने  तिहाड़ जेल जाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम से मुलाकात की| इससे पहले चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम भी अपने पिता से मिलने के लिए तिहाड़ जेल पहुंचे थे| बता दें कि, 21 अगस्त को सीबीआई ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आईएनक्स मीडिया केस में अपनी हिरासत में ले लिया था| जिसके बाद कुछ दिनों तक चिदंबरम को जांच एजेंसी की रिमांड पर रखा गया था और फिर इसके बाद उन्हें पांच सितंबर को तिहाड़ जेल भेजने का आदेश से दिया गया था|

Advertisement

इसे भी पढ़े: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम न्‍यायिक हिरासत से भेजे गए तिहाड़, फर्श पर गुजरी रात

दिल्ली की एक अदालत में 19 सितंबर को सुनवाई के दौरान आईएनएक्स मीडिया मामले में चिदंबरम की न्यायिक हिरासत की अवधि 3 अक्टूबर तक बढ़ा दी है| अब बीजेपी चिदंबरम को लेकर कांग्रेस को निशाने पर ले रही है| माना जा रहा है कि, मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी चिदंबरम से उनकी खैरियत पूछेंगे |’

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेताओं का कहना है कि, चिदंबरम के खिलाफ बड़े बड़े शब्द इस्तेमाल किए जा रहे हैं| कहा जा रहा है कि वह किंगपिन हैं| किसके किंगपिन हैं? क्या 11 अधिकारियों के किंगपिन हैं?  दरअसल, यह  साजिश पूर्व वित्त मंत्री की नहीं, बल्कि सरकार की है, जो गिरफ्तार हैं वो किंगपिन नहीं है| जो चरित्रहनन का अभियान चला रहे हैं वे लोग किंगपिन हैं|’ 

इसी के साथ कांग्रेस नेताओं ने दावा किया हे कि, यह राजनीतिक प्रतिशोध की सर्वोत्तम मिसाल है, अगर यही स्थिति रही तो कोई भी मंत्री फाइलों पर हस्ताक्षर नहीं करेगा|’

इसे भी पढ़े: पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका ख़ारिज

Advertisement