चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई राजनेताओं ने वैज्ञानिकों को दी शुभकामनाएं

0
429

सोमवार को दिन के 2 बजकर 43 मिनट पर चंद्रयान-2 श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से सफलता पूर्वक प्रक्षेपण हुआ| चंद्रयान नें सबसे शक्तिशाली रॉकेट जीएसएलवी-मार्क III-एम1 दूसरे लॉन्च पैड से लेकर उड़ान भरी है| वहीं अब एंचंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई राजनेताओं ने वैज्ञानिकों को  शुभकामनाए दी है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: मिशन चंद्रयान 2 पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपये, इससे जुड़ी 8 बड़ी बातें यहाँ जानें

पीएम मोदी नें कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है, कि चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग तकनीक कारणों से टलने के बादजूद चंद्रमा पर इसके पहुंचने की तारीख में कोई बदलाव नहीं आया है| पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है. चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण से आज पूरा देश गौरवान्वित है|

इसी के साथ चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग पर एक अन्य ट्वीट करते हुए लिखा, चंद्रयान 2 अद्वितीय है, क्योंकि यह चांद के दक्षिणी ध्रुव का अध्ययन करेगा| यह मिशन चंद्रमा के बारे में नया ज्ञान देगा| 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, श्रीहरिकोटा से चन्द्रयान-2 का ऐतिहासिक प्रक्षेपण हर भारतीय के लिए एक गर्व का क्षण है। भारत के स्वदेशी अंतरिक्ष कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई। मेरी कामना है, कि टेक्नॉलॉजी के नए-नए क्षेत्रों में ‘इसरो’, नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचे| 

इसी के साथ एक अन्य ट्वीट में राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया, ‘चंद्रयान-2 अब से लगभग 50 दिनों में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के करीब उतरने वाला पहला अंतरिक्ष-यान होगा। आशा है यह मिशन नई खोजों को जन्म देगा और हमारी ज्ञान प्रणालियों को समृद्ध करेगा। मैं चंद्रयान-2 टीम की सफलता की कामना करता हूँ| 

केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट करते हुए लिखा,  जय विज्ञान, जय अनुसंधान ! चंद्रयान-2 के ऐतिहासिक प्रक्षेपण पर इसरो के वैज्ञानिक दल का बहुत अभिनंदन। आज देश गौरवान्वित है और गौरव का यह पल देश के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा| 

सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा, ‘इसरो के वैज्ञानिकों का हार्दिक अभिनन्दन। चंद्रयान २ का सफल प्रक्षेपण करके भारत अंतरिक्ष की महाशक्ति बन गया है। इस मिशन की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं|

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया,  श्रीहरिकोटा से चंद्रयान 2 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई| टीम इसरो ने चंद्रमा के लिए इस महत्वाकांक्षी और स्वदेशी मिशन के शुभारंभ के साथ भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय लिखा। राष्ट्र को अपने वैज्ञानिकों और टीम इसरो पर बहुत गर्व है|

इसे भी पढ़े: Mission Chandrayaan 2 : स्वदेशी तकनीक से निर्मित ‘बाहुबली’ रॉकेट आज 2 बजकर 43 मिनट पर भरेगा उड़ान

Advertisement