ऋतिक रोशन की ‘सुपर 30’ पर बॉलीवुड से आ रहे है ऐसे रिएक्शन

0
502

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘सुपर 30’ अब सभी सिनेमाघरों में 12 जुलाई को रिलीज कर दी जाएगी| बता दें, कि इस फ़िल्म का ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही लोगों को इस फ़िल्म का बेसब्री से इन्तजार था| यह फ़िल्म मैथमेटिशियन आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: Amitabh Bachchan ने चाइनीज महिला के TikTok वीडियो को शेयर करके लिखा ये कमेंट

वहीं अभी कुछ समय पहले ही ऋतिक रोशन की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जिसे देखने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे उपस्थित हुए| एक्ट्रेस गौहर खान, दिशा पटानी और फराह खान ने भी ‘सुपर 30’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे हैं|

इन्होंने फिल्म को लेकर अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीटकरते हुए, ‘सुपर 30’ को ऋतिक रोशन की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक बताया है|

एक्ट्रेस गौहर खान ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट करते हुए कहा, ‘पिछली रात ‘सुपर 30′ | ऋतिक तुम एक चमकते सितारे हो| क्या परफॉर्मेंस थी बिल्कुल असली| सभी कैरेक्टर…खासकर बच्चे और पंकज त्रिपाठी आउटस्टैंडिंग| ये फिल्म आपको जगाकर और अपने सपनों के पीछे दौड़ना सिखाएगी|’ गौहर इसके साथ ही उन्होंने और भी ट्वीट किये हैं|

वहीं फराह खान ने भी ‘सुपर 30’ को लेकर एक ट्वीट करते हुए कहा, ‘ पिछली रात मैंने मूवी ऑफ द ईयर फिल्म ‘सुपर 30′ देखी | इस फिल्म को देखकर मैं हंसी, रोई और मेरे रोंगटे खड़े हो गए | ऋतिक तुम हमेशा अच्छा करते हो, लेकिन ये फिल्म बिल्कुल अलग लेवल की है | कोई भी अवार्ड तुम्हारे लिए कम है |’

फराह खान ने आनंद कुमार को लेकर कहा, ‘आनंद कुमार को नहीं भूल सकती | क्या स्टोरी है और क्या प्रेरणादायक जिंदगी है|’

 रिव्यू 

इस फ़िल्म में रितिक रोशन  और मृणाल ठुकार अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे | यह बिहार के ऐसे द्रोणाचार्य की कहानी होती है, जिसने अर्जुन को नहीं एकलव्य को महान बनाया है। बिहार के जीनियस गणितज्ञ और शिक्षक आनंद कुमार, जिन्होंने अपना खुशहाल करियर छोड़कर, अपने प्यार को भी कुर्बान करते हुए 30 ऐसे बच्चों को आईआईटी के लिए पढ़ाया, जो बिल्कुल ही साधन विहीन होते हैं | यह फिल्म उनकी कहानी कहती है।  

कलाकार

रितीक रोशन, मृणाल ठाकुर

निर्देशक

विकास बहल

स्टार्स

5 में से 3.5 (साढ़े तीन) स्टार 

इसे भी पढ़े: Saaho First Song Released: साहो का ‘साइको सैंया’ सांग हुआ रिलीज, डैशिंग लुक में नजर आए प्रभास और श्रद्धा, Watch Video

Advertisement