Amitabh Bachchan ने चाइनीज महिला के TikTok वीडियो को शेयर करके लिखा ये कमेंट

0
446

बॉलीवुड के जाने-माने कलाकर अमिताभ बच्चन अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है| बिग बी अक्सर ट्विटर पर भी वीडियो और फोटोज शेयर करते हैं| वहीं अब अमिताभ ने सोशल मीडिया पर एक चाइनीज महिला का एक फनी TikTok वीडियो पोस्ट किया है, उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: ‘नागिन 4′ में इन दो एक्ट्रेस की हुई एंट्री, नया धमाकेदार प्रोमो हुआ जारी WatchVideo

TikTok वीडियो को अमिताभ बच्चन के फैन क्लब ने शेयर किया है, कि वीडियो में एक चाइनीज महिला सड़क पर पड़े एक पत्थर के सामने अपनी कार रोक देती है। पत्थर को फेंकने की बजाए महिला इंची टेप से पत्थर की लंबाई फिर कार की ऊंचाई नापती है। इसके बाद पत्थर को लिटाकर उसके ऊपर से कार गुजारती है। वीडियो के बैकग्राउंड से हंसने की आवाज भी आ रही है।

वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है- संसार की पहली समझदार महिला, भगवान इन्हें ढेर सारी खुशियां और लंबी उम्र दे। इसी के साथ अमिताभ बच्चन ने वीडियो शेयर करते हुए लॉफिंग इमोजी का भी इस्तेमाल किया है।

सोशल मीडिया यूजर्स भी अमिताभ के फनी वीडियो पर अपने रिएक्शन्स देने में लगे हुए हैं। एक यूजर ने लिखा- अमिताभ सर भी बड़े मजे लेते हैं, छोटे बच्चों की तरह। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह बहुत मजेदार महिला है। वहीं एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा- इस महिला ने हमें स्कूल वाली गणित की याद दिला दी।

इसे भी पढ़े: 60 की उम्र में नीना गुप्ता ने किया ऐसा डांस फैन्स भी कह रहे वाह वाह, वीडियो भी हुआ वायरल

Advertisement