दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर के साथ नजर आएगा यह एक्टर

0
448

करण जौहर ने अपकमिंग फिल्म ‘दोस्ताना 2’ के कास्ट की घोषणा कर दी है। फिल्म में जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन के बाद दोस्ताना 2 के दूसरे हीरो होंगे टीवी के फेम एक्टर और मॉडल लक्ष्य (Lakshya)। धर्मा प्रोडक्शन पूरे जोर शोर के साथ लक्ष्य को लॉन्च करने का प्लान बना रही है। इस बात की जानकारी आज खुद करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए दी है।

Advertisement

इसे भी पढ़े: फिल्म वॉर का पहला गाना ‘घुंघरू’ हुआ रिलीज, रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आए ऋतिक रोशन और वानी कपूर

लक्ष्य के फिल्म में कास्ट होने की खबर देते हुए ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जानकारी देते हुए बताया कि, डेब्यू करने से पहले ही लक्ष्य ने धर्मा प्रोडक्शन की चार और फिल्मों को साइन कर लिया है| लक्ष्य टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं, और कई ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग भी कर चुके हैं|’

वहीं करण जौहर ने सोशल मीडिया पर ऐलान करते हुए कहा था कि, फिल्म में मुख्य भूमिका में कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर दिखाई देंगे| इसके साथ ही यह भी कहा था कि, फिल्म में यह दोनों भाई-बहन के किरदार में होंगे| कहानी में ट्विस्ट यह है, कि इन दोनों को एक ही लड़के से प्यारा होता है|

इसे भी पढ़े: गणपति बप्पा की पूजा कर ट्रोल हुईं सारा अली खान, फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

Advertisement