फिल्म वॉर का पहला गाना ‘घुंघरू’ हुआ रिलीज, रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आए ऋतिक रोशन और वानी कपूर

0
498

आज गुरूवार 5 सितंबर को ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ और वानी कपूर स्टारर फिल्म ‘वॉर’ का पहला गाना रिलीज़ हो गया है| गाने के बोल हैं ‘के घुंघरू टूट गए’| रिलीज किये गए इस गाने में ऋतिक रोशन और वानी कपूर बहुत ही रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहें| इस गाने को अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने मिलकर गाया है| इसमें संगीत विशाल और शेखर ने दिया है और गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं| इस गाने में कोरियोग्राफी की ज़िम्मेदारी बॉस्को-सीज़र और तुषार कालिया ने निभाई है| 

Advertisement

इसे भी पढ़े: फिल्म तुर्रम खां का है अगर आपको भी इतंजार तो यहाँ से जानिए क्या है Releasing date

फ्रेश लोकेशन और ऋतिक और वानी कपूर का रोमांटिक अंदाज़ इस गाने को और भी बेहतर बना रहा है| इसमें वानी कपूर बहुत ही सुंदर अंदाज में दिखाई दे रही है| बता दें कि, ये गाना साल 1987 में आई फिल्म ‘परम धरम’ के गाने ‘मोहे आये न जग से लाज मैं इतना ज़ोर से नाची आज के घुंघरू टूट गए’ का रीक्रिएट वर्ज़न है|

वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस गाने की शूटिंग इटली के अमालफी कोस्ट के पोसितानो बीच पर हुई है| खास बात ये है, कि उस लोकेशन पर पहली बार किसी बॉलीवुड गाने की शूटिंग हुई है|’ जानकारी देते हुए बता दें कि, इस फ़िल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज़ कर दिया गया था| रिलीज हुए ट्रेलर में एक्शन और मारधाड़ काफी दिखाई गई है| अब वहीं लोगों को इस फ़िल्म को लेकर बेसब्री से इन्तजार है|

इसे भी पढ़े: फिल्म तुर्रम खां का है अगर आपको भी इतंजार तो यहाँ से जानिए क्या है Releasing date

Advertisement