बिग बॉस की सबसे ग्लैमरस कंटेस्टेंट्स, जिन्होनें ऑडियंस के दिलों में बनाई खास जगह

0
401

बहुत से लोग ऐसे है जो बिग बॉस के फैन है, क्योंकि इस शो में कई ग्लैमरस कंटेस्टेंट्स ने अपनी खूबसूरती और स्टाइल से धूम मचा रखी है| इन ग्लैमरस दीवाज के स्टाइल और फैशन ने खूब तारीफे लूटी है| बता दें कि, बिग बॉस में हर साल ग्लैमरस कंटेस्टेंट्स अपने लुक से शो में तड़का लगाती हुई नजर आती हैं| आप भी जानिये बिग बॉस की सबसे ग्लैमरस कंटेस्टेंट्स के बारे में जिन्होंने ऑडियंस के दिलों में खास जगह बनाई है|

Advertisement

इसे भी पढ़े:   Emmy Awards में किसे मिला कौन सा अवार्ड, यहां देखे पूरी लिस्ट

जसलीन मथारू

बिग बॉस 12 में जसलीन मथारू ने अपने ग्लैमरस लुक्स से दर्शकों को दीवाना बनाकर रखा हुआ है और ये एक फैशनिस्ट कही जाती है| जसलीन के सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें ही नजर आती है| बिग बॉस में जसलीन इंडियन और वेस्टर्न लुक में भी नजर आई है| इस शो से सोशल मीडिया पर जसलीन की कई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है|

हिना खान

जो अभी तक टीवी पर संस्कारी बहू के रूप में लोगों को एंटरटेन कर रही एक्ट्रेस हिना खान के लोग अब पूरी तरह से दीवाने हो गए है, क्योंकि जब लोगों ने बिग बॉस शो में हिना खान का स्टाइल देखा तो वो उसके कायल हो गए और इसके बाद हर कोई हिना खान के फैशन का दीवाना बन गया| वहीं कई लोगों ने उन्हें स्टाइल आइकॉन का खिताब भी दिया है|

लोपा मुद्रा

बिग बॉस सीजन 10 में सबसे हॉट कंटेस्टेंट लोपा मुद्रा कही जाती है| मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंटल में सेकंड रनर-अप रहीं ब्यूटी क्वीन लोपामुद्रा ने शो में अपने ग्लैमरस वाले रूप से दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया और वहीं बिग बॉस के घर में लोपामुद्रा के कपड़े और स्टाइल को लेकर जमकर चर्चा की गई|

मंदना करीमी 

बिग बॉस 9 की कंटेस्टेंट रहीं मंदना करीमी ने शो में अपने बेबाक अंदाज और बोल्ड लुक से  काफी तारीफ बटोरी हैं| बिग बॉस के घर में बिकिनी पहनने पर मंदना को कुछ लोगों ने ट्रोल भी किया| शो में मंदना के कपड़े पहनने के अंदाज, स्टाइल और लुक्स दर्शकों को काफी पसंद आ रहे है|

करिश्मा तन्ना

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना बिग बॉस के 8वें सीजन में शामिल हुई थी| करिश्मा तन्ना मेकअप करने में सबसे मशहूर रहती है और वहीं,  शो के दौरान करिश्मा के स्टाइलिश अवतार के लोग दीवाने हो गए है| 

गौहर खान 

बिग बॉस 7 की विनर और एक्ट्रेस गौहर खान को लोग हमेशा से ही उनके स्टाइलिश और बोल्ड लुक के दीवाने है| दर्शकों को शो केरे दौरान गौहर खान एक स्ट्रॉन्ग कंटेंडर के रूप में  नजर आई है| हर एपिसोड में गौहर खान ने अपनी नई-नई लुक्स से  लोगों पर जादू चलाया है | शो में गौहर की आदाएं, उनके कपड़े और लुक्स  लोगों को काफी पसंद आया है|

सना खान

एक्ट्रेस सना खान बिग बॉस की सबसे खूबसूरत कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल है| इन्होने  50 से ज्यादा विज्ञापनों में काम किया है| सना खान बिग बॉस के सीजन 6 में दिखाई दी थीं| शो के दौरान सना की खूबसूरती और उनके फैशन की तारीफ लोगों के साथ-साथ सलमान खान ने खुद की|

सनी लियोनी 

अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर सनी लियोनी का बिग बॉस में आना लोगों का मानो सपना पूरा हो गया है| बिग बॉस के घर में सनी लियोनी ने अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है| 

इसे भी पढ़े: मोदी और ट्रंप की मुलाकात से बॉलीवुड हुआ उत्साहित, सलमान खान सहित इन बॉलीवुड स्टार्स ने ऐसे दिए रिएक्शन

Advertisement