इस देश ने चलाया अब 50 हज़ार का नोट, चंद सामान के लिए देने पड़ते है थैला भरकर नोट

0
505

वेनेजुएला में अभी तक मंहगाई सातवें आसमान को छू रही थी, लेकिन अब सालाना महंगाई दर पर थोड़ा नियंत्रण हुआ है| इसके बावजूद भी अभी ये 10 लाख प्रतिशत से थोड़ा ही नीचे आ पाया है। वेनेजुएला में महंगाई को लेकर हालात इतने ख़राब बने हुए है, कि लोग बाजार जाते समय थैलों में नोट भरकर लें जाते हैं, परन्तु नोट तो सारे खत्म हो जाते हैं पर सामान कुछ ही मिल पाता है|

Advertisement

इसे भी पढ़े: Yes Bank Share: डेली डूब रहे हैं निवेशकों के करोड़ों रुपये, क्या फिर लौट पाएंगे बैंक के अच्छे दिन

वहीं अब सरकार ने देश में महंगाई की बदतर हालात को देखते हुए  10000, 20000 और 50000 के नोट भी छापने फैलसा कर लिया है। अभी तक वहां सबसे छोटा नोट 500 का था, वहीं 2.5 लाख बॉलीवर्स एक डॉलर के रेट पर चल रहा है। तो आप इसी से वहां के वित्तीय हालात का अंदाजा लगा सकते हैं|

संयुक्त राष्ट्र ने भी चेतावनी जारी करते हुए बताया कि, वेनेजुएला में असंतुलित राजनीतिक स्थिति और खाने की किल्लत भयावह महंगाई के कारण अब तक 40 लाख लोग देश छोड़कर जा चुके हैं। वेनेजुएला की केंद्रीय बैंक ने नए नोटों की घोषणा करते हुए बताया, कि अभी तक देश में सबसे छोटा नोट 500 बॉलीवर्स था, जो कि सिटी बस की छोटी दूरी के किराए के बराबर है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले तक वेनेजुएला में चिकन 14,600,000 बॉलीवर्स में मिल रहा था। एक किलो टमाटर के लिए लोग 5,000,000 बॉलीवर्स दे रहे थे। एक किलो गाजर 3,000,000 बॉलीवर्स, साबुन 3,500,000 बॉलीवर्स में दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़े: 28% GST स्लैब से हटाए जा सकते हैं ये आइटम, आप पर क्या होगा इसका असर – यहां जानिए

Advertisement