यूपी सरकार के कर्मचारियों के लिए CM योगी का नया फरमान, बिना परमीशन के गिफ्ट नहीं ले सकते साथ ही ऑफिस में गुटखे पर भी बैन

0
272

अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी सरकार के कर्मचारियों के लिए नया फरमान जारी किया है| योगी जी के द्वारा जारी किये गए फरमान में कोई भी अधिकारी बिना परमीशन के किसी भी प्रकार का गिफ्ट नहीं ले सकते हैं| बता दें, कि अधिकारियों के लिए यह फरमान अतिरिक्त मुख्य सचिव (सचिवालय प्रशासन) महेश गुप्ता द्वारा जारी किया गया है | इस फरमान के मुताबिक, कोई भी शख्स सचिवालय या दूसरी सरकारी इमारतों में किसी भी प्रकार का गिफ्ट नहीं ला सकता है| सरकारी कर्मचारी भी उच्च अधिकारियों के परमीशन  के बिना कोई भी गिफ्ट नहीं ले सकते|

Advertisement

इसे भी पढ़े: अब पेट्रोल-डीजल पर एक नया सेस लगाएगी सरकार – जानिए इसके बारे में

माना जाता है कि, गिफ्ट सरकारी कर्माचारियों को घूस देने का अच्छा यह एक बहुत ही साधन रहता  है| इसी को देखते हुए योगी सरकार ने यह आदेश जारी कर दिया है| सरकार के इस आदेश पर क्लास 3 लेवल के सरकारी कर्मचारियों का रिएक्शन भी आया है, उन्होंने कहा है कि, यह आदेश सही नहीं है| इसी के साथ आगे कहा, “आईएएस ऑफिसर का गिफ्ट उनके घरों तक पहुंचता है, जबकि हमें गिफ्ट में मिठाई मिलती है| मुख्यमंत्री अगर इस दिशा में कदम उठा रहे हैं, तो उन्हें अफसरों के घर पहुंचने वाले गिफ्टों की भी जांच करनी चाहिए, जहां उनके लिए महंगे गिफ्ट पहुंचते हैं|  

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी इमारतों में आग्नेयास्त्रों  की भी एंट्री को बैन कर दिया है, क्योंकि कई विधायक और ठेकेदार अपने व्यक्तिगत सुरक्षाकर्मियों के साथ सरकारी इमारतों में देखे जाते है| वहां पर इन सुरक्षाकर्मियों को राइफल और पिस्तौल के साथ पाया जाता है | वहीं आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि, सुरक्षाकर्मियों को अब गेट पर अपने आग्नेयास्त्रों को जमा करने के लिए कहा जाएगा| 

इसके अतिरिक्त  मुख्यमंत्री ने सरकारी कार्यालयों में ‘गुटखा’ और ‘पान’ चबाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है| जो लोग अब इसे चबाते हुए पाए जाएंगे उन्हें 500 रुपये का जुर्माना देना पडेगा | 

इसे भी पढ़े: ‘एक देश एक राशन कार्ड’: अब मोदी सरकार कर रही ‘One Nation One Ration Card’ पर विचार, जल्द ही सामने आएगी सारी तस्वीर

Advertisement