आखिर 27 नवंबर को क्यों मनाते हैं ‘विश्व पर्यटन दिवस’, जानिए वजह

0
682

World Tourism Day: आज शुक्रवार 27 सितंबर को पूरी दुनिया ‘विश्व पर्यटन दिवस’ मनाया जा रहा है| मशहूर साहित्यकार और अपनी यात्रा वृतांत के लिए मशहूर राहुल सांकृत्यायन ने घुमक्कड़ी को सबसे खास बताते हुए कहा था, ” मेरी समझ में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ वस्तु है घुमक्कड़ी, घुमक्कड़ से बढक़र व्यक्ति और समाज का कोई हितकारी नहीं हो सकता|” जानिये आखिर 27 सितंबर को ‘विश्व पर्यटन दिवस’ क्यों मनाते हैं?

Advertisement

इसे भी पढ़े : विश्व ओजोन दिवस आज, जानिए मानव जीवन में इसकी क्या है – अहमियत

यदि आप घूमने का शौक रखते हैं, तो आज का दिन आपके काफी अच्छा है क्योंकि, आज पूरी दुनिया के कई देश अपने पर्यटन को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखते हैं| प्रत्येक वर्ष ‘विश्व पर्यटन दिवस’ 27 सितंबर को ही मनाया जाता है| हर साल इसका एक नया थीम रखा जाता है इस बार का इसका थीम “टूरिज्म एंड जॉब  अ बेटर फ्यूचर फॉर ऑल” है| इस बार भारत ‘विश्व पर्यटन दिवस’ की मेजबानी करेगा|   

इसलिए मनाया जाता है ‘विश्व पर्यटन दिवस’ 

यह दिवस पर्यटन को लेकर जागरुकता फैलाएं के लिए खासकर मनाया जाता है क्योंकि,  हर देश  की मनोकामना है कि, पर्यटन के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोग उसके देश की सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों को अच्छी तरह जान समझ लें| बता दें कि, संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1980 से 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया गया था| इसी दिन 1970 में विश्व पर्यटन संगठन का संविधान स्वीकारा गया था|

इसे भी पढ़े: हिन्दी दिवस पर पीएम मोदी और अमित शाह सहित इन नेताओं ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Advertisement