Google आज मना रहा अपना 21वां Birthday, अपने जन्मदिन पर बनाया ये खास Doodle

0
406

गूगल आज अपना 21वां जन्म दिन मना रहा है| इस खास मौके पर गूगल ने Doodle बनाया है| गूगल ने डूडल बनाकर अपनी 20 साल के सफर को प्रदर्शित किया है| गूगल के बनाए हुए डूडल में एक पुराना कम्प्यूटर दिखाया गया है, इसके नीचे एक डेट दी गई है, जिस पर लिखा है 98-9-27 यानि कि साल 1998 में गूगल ने दुनिया में जन्म लिया था| धुंधले से बने एक फोटोग्राफ में कम्पूयटर के अंदर लिखकर आ रहा है Google!. इस कंप्यूटर के साथ अटैच है, एक प्रिंटर और एक माऊस|

Advertisement

ये भी पढ़े: सावधान: आपकी हर एक्टिविटी पर नज़र रख रहा है Google

यदि आज आपको कुछ भी खोजना होता है, तो हर इंसान सबसे पहले गूगल पर ही सर्च करता है, फिर चाहे आप रास्ता भटक गए हों या रात में कौन से केमिस्ट की दुकान खुली मिलेगी, ये सब गूगल ही आपको बताता है|

इस समय गूगल के सीईओ भारतीय मूल के सुंदर पिचाई हैं| बता दें, कि 1998 में कम्प्यूटर ग्रेजुएट करने वाले दो स्टूडेंट्स लैरी पेज और सर्गे ब्रिन के दिमाग में लार्ज स्केल वाला सर्च इंजन बनाने का आइडिया आया था, पीएचडी के दौरान इनका यह प्रोजेक्ट था| इंटरनेट सर्च इंजन के तौर पर आज गूगल सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है| आज गूगल 150 भाषाओं से भी अधिक भाषाओं में उपलब्ध है|

ये भी पढ़े: Google ने किये ये 5 बड़े ऐलान,जानिए किस किस को होगा फायदा

Google के इतिहास से जुड़ी खास बातें

1. गूगल को 20 साल पहले स्टानफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो पीएचडी स्टूडेंट्स लैरी पेज और सर्गे ब्रिन ने शुरू किया था, उन्होंने पहले Google.stanford.edu एड्रेस पर एक इंटरनेट सर्च इंजन बनाया, जिसका नाम BackRub रखा गया और बाद में इसे बदल कर Google कर दिया गया|

2. 15 सितंबर 1995 को Google.com डोमेन का रजिस्ट्रेशन किया गया था, लेकिन गूगल कंपनी के तौर पर 4 सितंबर 1998 को रजिस्टर की गई थी|

3.वर्ष 1998 में जब गूगल की शुरुआत की गई थी, तब पूरे वर्ल्ड वाइड वेब (www) पर करीब 25 मिलियन (2.5 करोड़) पेज मौजूद थे, उस समय गूगल का एल्गोरिथम शानदार था, तब के समय में कुछ भी सर्च करने पर 2.5 करोड़ पेज से जानकारी मिल जाती थी|

4. गूगल को बनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर की जानकारी लोगों तक पहुंचाना था|

5. आज गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है, आज गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम से लेकर मोबाइल डिवाइस तक बनाती है|

ये भी पढ़े: Google ने BOLO ऐप को भारत में किया लॉन्च, जानिए क्या है इसमें ख़ासियत

Advertisement