बिना वीजा के भी कर सकते है इन बेहद ही खूबसूरत देशो में सैर

0
385

अभी तक विदेश घूमने की योजना बनाना काफी मुश्किल रहता था क्योंकि विदेश जाने के लिए पहले भारतीय लोगों को वीजा बनवाना पड़ता था, जिसके लिए उन्हें काफी भागदौड़ करनी पड़ती थी, लेकिन अब उनके लिए कुछ सरल रास्ते निकाले गए हैं| अब भारतीय पर्यटक बिना वीजा के भी इन बेहद ही खूबसूरत देशों में सैर कर सकते हैं|

Advertisement

इसे भी पढ़े: केदारनाथ के कपाट इस दिन से खुलेंगे,अगर जाएँ तो इन 7 स्थानों के दर्शन जरूर करें

फिजी- फिजी बहुत ही खूबसूरत बीचों वाला शहर वाला है| भारतीय पर्यटकों को यहाँ पर बिना वीजा के ही घूमने के लिए आ सकते हैं| यहाँ पर आने के लिए केवल आपके पास एक निश्चित बैंक बैलेंस और रिटर्न टिकट होना चाहिए| इसके बाद आप यहां 4 महीने तक आराम से  घूम सकते हैं |

मॉरीशस- भारतीय पासपोर्ट धारकों को मॉरीशस भी वीजा फ्री एंट्री देता है और यह 90 दिनों के लिए वैध होता है| यहाँ घूमने के लिए पर्यटकों के पास रिटर्न टिकट और पर्याप्त बैंक बैलेंस जरूर होना चाहिए|

इंडोनेशिया- इंडोनेशिया घूमने के लिए भी भारतीय पर्यटकों को वीजा की आवश्यकता नहीं पड़ेगी | यहां आप बिना वीजा के 30 दिन तक घूम सकते हैं|

भूटान भूटान भारत का पड़ोसी देश है| भूटान पर्यटकों की पसंदीदा जगह है| भूटान जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है|

सेनेगल- यह पर आप बिना वीजा के  90 दिनों तक घूम सकते हैं|

मालदीव्स- यहाँ पर भारतीय पर्यटक बिना वीजा के 30 दिनों  तक आसानी से घूम सकते हैं|

जॉर्डन- यह अरब देश है, और भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है| जॉर्डन के लिए 56.5 अमेरिकी डॉलर वीजा फीस देनी पड़ती है| ये वीजा अधिकतम 30 दिन के लिए मान्य होता है| इस देश को ‘पश्चिम एशिया का नगीना’ भी कहा जाता है| दो हफ्ते की होटल बुकिंग और पर्याप्त बैंक बैलेंस का सबूत देकर आप यहाँ घूम सकते हैं|

नेपाल-  यहाँ घूमने के लिए लोगों को वीजा की जरूरत नहीं हैं|

केन्या भारतीय पर्यटको के लिए केन्या का अपना अहम स्थान है| यह देश भी भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है| ये वीजा अधिकतम तीन महीने के लिए मान्य होता है| भारतीय पर्यटकों को 51.5 अमेरिकी डॉलर (3,705 रुपये) वीजा फीस देनी पड़ती है|

इसी तरह श्रीलंका-थाईलैंड-कंबोडियापलाउ-बहरीनबोलिविया केप वर्डेकोमोरोस-डोमिनिका- एल सल्वाडोर-बुरुंडी जॉर्जिया- ग्रनेडा- किट्स ऐंड नेविस-लाओस-आदि जगहों पर भारतीय लोग बिना वीजा के घूम सकते हैं |

इसे भी पढ़े: कैलाश मानसरोवर यात्रा 2019: अगर यात्रा करने का मन बना रहे है तो ये जरूर पढ़े

Advertisement