World Cup 2019, IND vs SA: रोहित ने जड़ा शतक और पहले ही मैच में भारत को बनाया विजयी

0
373

World Cup 2019, IND vs SA:  वर्ल्ड कप में बुधावर 5 जून को भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच जमकर मुकाबला हुआ| इस मुकाबले में रोहित ने 122 रन बनाते हुए शतक जड़ा और साउथ अफ्रीका को छह विकेट से हार का सामना कराया| वहीं भारतीय टीम ने अपने विश्व कप अभियान का शानदार आगाज किया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और नौ विकेट पर 227 रन अपने नाम किये| इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन देते हुए अफ्रीका के किसी भी बल्लेबाज को लंबी पारी खेलने का मौका ही नहीं दिया|

Advertisement

इसे भी पढ़े: World Cup 2019:धोनी ने बल्लेबाजी के दौरान बांग्लादेश की सजाई फील्डिंग, तो यूजर ने लिखा – धोनी है तो मुमकिन है…’  

पहले भारत ने मैच को  अधिकतर समय तक संभाला  और इसके बाद मैदान में उतरे  रोहित को शुरू में संघर्ष  का सामना करना पड़ा लेकिन बाद में उन्होंने  शानदार प्रदर्शन देते हुए 122 रन बनाकर शतक अपने नाम किया | जानकारी देते हुए बता दें, कि रोहित ने 144 गेंदें खेली, जिसमें उन्होंने 13 चौके और दो छक्के जड़े| उनके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने 34 रन बनाये और इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की। भारत ने 47.3 ओवर में चार विकेट पर 230 रन बनाकर अपनी जीत हासिल कर ली|

यह दक्षिण अफ्रीका की लगातार तीसरी हार है, जिससे उसकी आगे की राह और कठिन हो गई है। इससे पहले उसे इंग्लैंड और बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा था। उसके बल्लेबाजों के पास भारतीय स्पिनरों का कोई जवाब नहीं था। चहल ने बल्लेबाजों को न सिर्फ छकाया बल्कि उन्हें गलतियां करने के लिए भी मजबूर किया।

इसे भी पढ़े: World Cup 2019: साउथ अफ्रीका पर टीम इंडिया ने कैसे करी जीत की तैयारी जानिए 10 बड़ी बातें

Advertisement