Yoga in Summer: ये योगासन आपको दिलाएंगे गर्मी से राहत – जानिये कैसे करे

0
506

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगा बहुत ही आवश्यक है, योगा के माध्यम से आप दिन भर ऊर्जा का अनुभव कर सकते है, इसके अतिरिक्त आपके शरीर की कई बीमारियों का इलाज योगा के माध्यम से किया जाता है| योगा दिन में कभी भी किया जा सकता है, केवल खाना खाने के एक घंटे तक योगा नहीं करना चाहिए| यदि आपको कोई बीमारी है, तो उसके लिये आपको डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए| योगा में कुछ आसन है जिनके माध्यम से गर्मी में राहत पायी जा सकती है|

Advertisement

ये भी पढ़ें: Heat Stroke से हमारी रक्षा करता है तांबे के बर्तन में रखा पानी, साथ में कई और है फायदे

शीतली प्राणायाम

इस आसन का नाम ही शीतली प्राणायाम रखा गया है, जिससे यह शांत और ठंडा रखने के बारे में पता चलता है |

शीतली प्राणायाम करने का तरीका

शीतली प्राणायाम करने के लिए आपको ध्यान की स्थिति में बैठना होगा | आपकी पीठ बिलकुल सीधी होनी चाहिए | हाथों को घुटनों पर रखें और शरीर को ढीला छोड दें | अब अपनी जीभ बाहर निकालनी है | हवा जीभ के माध्यम से अंदर जाकर मुंह व तालू को शीतल करती है | अब जीभ को अंदर करें और सांस को नियंत्रित करते हुए धीरे-धीरे नाक के द्वारा हवा को बाहर निकाले | पहली बार करते समय यह क्रिया आपको 10 बार करनी चाहिए इसके बाद इसकी संख्या में बढ़ोत्तरी करनी चाहिए |

शीतकारी प्राणायाम

गर्मी के समय शरीर के प्रत्येक भाग को अलग से केयर करने की आवश्यकता होती है | इस आसन के माध्यम से आप यह कर सकते है |

शीतकारी प्राणायाम ऐसे करें

इस आसन को करने के लिए आपको पलथी मारकर कर बैठना होगा | आपको अपने ऊपर-नीचे के दंतों को आपस में मिलाना होगा | आपको अपनी जीभ को मोड कर तालू से चिपकाना होगा | इसके बाद आपको अपने होंठ खोलने है | इस समय आपकी ऊपर और नीचे के दांत दिखाई देंगे | अब आपको मुँह से हवा को खींचना होगा |

इससे आपको फेफड़े तक ठंडक का अनुभव होगा | सांस को पूरा भरने के बाद मुंह बंद कर लें और धीरे-धीरे नाक से सांस बाहर निकालें | शुरुआत में आपको यह 10 बार करना होगा इसके बाद आप इसमें बढ़ोत्तरी कर सकते है | आप चाहे तो इसको दिन में दो से तीन बार तक कर सकते है |

ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट लहसुन खाने से होते हैं, ये चमत्कारी फायदे

Advertisement