बैंकों के लाखों कर्मचारी करेंगे आज हड़ताल – जाने क्या है वजह

0
404

आज 26 दिसंबर को बैंकों के लाखों कर्मचारी हड़ताल करेंगे | इन कर्मचारियों के हड़ताल की वजह से सारे देश के अधिकतर सरकारी बैंके बंद रहेंगी | इससे लोगों कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है | जैसे- जरूरत के अनुसार आज लोगों को बैंकों से पैसा नहीं मिल पायेगा |

Advertisement

आप भी जानें हड़ताल की वजह

बैंक yuनियन ने 21 दिसम्बर और 26 दिसम्बर को हड़ताल करने का फैसला किया था | बैंक ने केंद्र सरकार द्वारा तीन बड़े सरकारी बैंकों का विलय करने का फैसला और बैंक कर्मियों के वेतनमान में सिर्फ 8 फीसदी बढ़ोत्तरी करने के विरोध में हड़ताल करने का फैसला लिया था ।

यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के अश्विनी राणा ने एक प्रमुख अख़बार से बातचीत में कहा कि, सरकार से बैंक यूनियन 25 फीसदी वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, परन्तु सरकार उनकी मांगो पर कोई कदम नहीं उठा रही है |

इसके बाद उन्होंने कहा कि, यूनियन का कहना है कि जहाँ केन्द्रीय कर्मचारियों के वेतन में इतनी अधिक बढ़ोत्तरी की गई है वहीं हमारे वेतन में केवल 8 फीसदी ही बढ़ोत्तरी की गई है | इसमें में 25 फीसदी तक बढ़ोत्तरी की जानी चाहिए | सारे देश में बैक कर्मचारियों की संख्या लगभग 10 लाख हैं।

Advertisement