जय जवान, जय किसान’ से शुरू होगा BJP का चुनावी बिगुल – जाने आप भी

नये साल 2019 में होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी देश में अपनी सत्ता कायम करने के लिए आक्रामक जनसंपर्क अभियान की भूमिका तैयार कर ली है। अब भारतीय जनता पार्टी अपना चुनावी बिगुल ‘जय जवान, जय किसान’ से शुरू करेगी | पार्टी’राष्ट्रवाद’ की उत्सुकता बढ़ाने और किसानों को आकर्षित करनें  के लिए इस अभियान की भूमिका  तैयार की है| भारतीय जनता पार्टी होने वाले चुनाव के लिए सभी प्रयासों को योजना के अनुसार चरणबद्ध तरीके से अंजाम देगी |

Advertisement

बीजेपी 15 जनवरी से राष्ट्रवाद और किसानों के लिए इस अभियान को जारी कर देगी | यह अभियान 3 मार्च तक चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत शहीदों और पूर्व सैनिकों के सम्मान के कार्यक्रम रहेंगे , वहीं हर गांव में किसान मोर्चा किसान सभा करेगा। सूत्रों से प्राप्त जानकरी के अनुसार, पार्टी ने स्वाधीनता सेनानियों के साथ ही शहीदों और पूर्व सैनिकों के परिवारों से मिलने का निर्णय किया है | भारतीय जनता पार्टी उनके परिवार तक पहुँचने के बाद उन्हें सम्मान देगी |

बीजेपी अपना यह अभियान15 जनवरी को दिल्ली से राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम से आरंभ करेगी | इसके बाद 16 जनवरी को ही सभी जिलों में पूर्व सैनिकों के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे |ऐसे ही 3 मार्च तक इसी तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित होते रहेंगे |  पार्टी खासकर उन युवाओं पर अधिक ध्यान देगी जो इस बार नये वोटर रहेंगे | नये वोटरों को लुभानें की जिम्मेदारी युवा मोर्चा को दी गयी है। चुनाव मोर्चे के लिए केंद्रीय स्तर से  अभियान की आठ भूमिकाए  तैयार की गई हैं।

Advertisement