रांची के दशम में नक्सलियों से भीषण मुठभेड़, झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद

0
727

झारखंड की राजधानी रांची के दशम फॉल थाना क्षेत्र के हेसापीड़ी जंगल में शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई|  एनकाउंटर में झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गये हैं, जबकि कुछ अन्य घायल हुए हैं| घायल जवानों को रांची के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है| पुलिस के मुताबिक इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था|

Advertisement

ये भी पढ़े: दिल्ली में घुसे जैश के खूंखार आतंकी, खुफिया एजेंसियों ने देश के कई शहरों में जारी किया अलर्ट

शहीद जवानों की पहचान खंचन महतो और अखिलेश राम के रूप में हुई है| खंचन महतो रांची के सोनाहातु थाना इलाके के चैनपुर गांव के रहने वाले थे, वहीं अखिलेश राम पलामू के लेस्लीगंज थानाक्षेत्र के कुंद्री गांव के रहने वाले थे|

मीडिया से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दशम फॉल इलाके में नक्सली जोनल कमांडर महाराज प्रामाणिक के होने की सूचना पर गुरुवार शाम से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था|

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, कि रांची-खूंटी सीमा के डाकापीढ़ी जंगल इलाके में नक्सली दस्ते का मूवमेंट हो रहा है, जिसके बाद ऑपरेशन के लिए झारखंड जगुआर की टीम को उस इलाके में भेजा गया| ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद हो गये|

ये भी पढ़े: सेना में भर्ती होने के लिए श्रीनगर में लगी कतार, सैकड़ों की तादाद में पहुंचे युवा

Advertisement