ऋतिक रोशन ने बिहार में आई बाढ़ आपदा पर जताया दुख, ट्वीट कर कहा – ‘बाढ़ पीड़ितों को इससे निपटने की शक्ति दें’

0
460

इन दिनों मौसम में बदलाव और भारी बारिश के कारण लोगो को काफी समस्याओं का सामना करना पद रहा है| इसी तरह अब बिहार में बाढ़ ने अपना कहर मचा रखा है| बिहार में आई इस बाढ़ आपदा पर मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर अपना दुःख प्रकट किया है| यहाँ पर बाढ़ के कारण लोगों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ रहा है| 

Advertisement

इसे भी पढ़े: आतंकी हमले की आशंका में रोकी गई अमरनाथ यात्रा, सरकार ने यात्रियों को जम्मू कश्मीर छोड़ने का दिया आदेश

ऋतिक रोशन ने बिहार में आई बाढ़ आपदा पर दुख जाहिर किया और लिखा, ‘मेरा दिल बिहार वासियों के लिए रो रहा हैं| पूरा राज्य बाढ़ की चपेट में हैं, और सभी को इस बात का दुख हैं| मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं, कि वह बिहार में आई बाढ़ पीड़ितों को इससे निपटने की शक्ति दें|’

इन दिनों बिहार में भारी बाढ़ की वजह से लोगों को काफी क्षति पहुंची हैं| बता दें, कि अधिक बाढ़ की  वजह से यहाँ पर अब तक कुल 130 लोगों की मौत हो चुकी है, और कुल 88 लाख 47 हजार लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं|   

इसे भी पढ़े: अयोध्या विवाद: मध्यस्थता की कोशिश फेल, सुप्रीम कोर्ट ने कहा – 6 अगस्त से रोजाना होगी सुनवाई

Advertisement