Best Time Of Workout: अगर किया आपने इस टाइम वर्कआउट तो फिट रहने से कोई रोक नहीं सकेगा

0
285

Best Time Of Workout: वर्कआउट तो अधिकतर सभी लोग करते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि वर्कआउट करने का सही समय क्या है? वहीं कुछ लोग तो लोग सुबह के समय वर्कआउट करते हैं, तो वहीं कुछ लोग शाम को करते हैं, क्योंकि वर्कआउट करने से हमारा शरीर काफी फिट बना रहता है| रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक़, वर्कआउट आप सुबह और शाम किसी भी समय कर सकते हैं|

Advertisement

इसे भी पढ़े: Yoga in Summer: ये योगासन आपको दिलाएंगे गर्मी से राहत – जानिये कैसे करे

वहीं वर्कआउट को लेकर ऑस्ट्रेलिया शोधकर्ताओं ने अपने रिसर्च में भी काफी तरह के खुलासे किया हैं| ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं के मुकताबिक, व्यक्ति रेगुलर वर्कआउट और सही डाइट लेकर अपने आप को फिट रख सकता हैं | भारत की 20 प्रतिशत जनता मोटापे की वजह से काफी परेशान हैं|

ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने अपनी रिसर्च में पाया कि, जो व्यक्ति सुबह उठकर 6 बजे से पहले उठकर वर्कआउट करते हैं, वो ज्यादा फिट रहते हैं और जो व्यक्ति रात में डिनर 8 बजे से पहले कर लेता है, उसके शारीर का फैट नहीं बढ़ता है| वही जो रात में उपवास रखते हैं, उनके भी फैट में गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बाद जब शोधकर्ताओं ने 4 साल बाद दोबारा सर्वे किया तो, उसमें पाया कि जो व्यक्ति रात में उपवास करके सुबह वर्कआउट करते हैं, उनके वजन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं हुई|

चार साल बाद इस सर्वे में शोधकर्ताओं ने पाया कि, सबसे ज्यादा वजन उनका कम हुआ है, जो रात में डिनर करके सुबह व्यायाम करते थे| ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने चार वर्ष बाद किए दोबारा सर्वे में पाया कि, दिन में वर्कआउट और शाम में वर्कआउट करने वाले व्यक्तियों का वजन एक जैसे कम हुआ है|ऑस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं ने व्यक्तियों को फिट रहने के लिए कई तरह की टिप्स भी दिएं|

शोधकर्ताओं की मानें तो फिट रहने के लिए व्यक्ति को फास्ट, फू़ड और तेल युक्त भोजन का सेवन कम से कम करना चाहिए, हो सके तो दिन में विस्किट आदि का सेवन न करें क्योंकि इससे फैट बढ़ता है | देर रात जगने वाले व्यक्तियों को लेकर शोधकर्ताओं ने लंच टाइम में यानि की दोपहर में वर्कआउट करने की सलाह दी है|

इसे भी पढ़े: सुबह खाली पेट लहसुन खाने से होते हैं, ये चमत्कारी फायदे- जानें यहाँ

Advertisement