How To Detect Vegetables Milk Butter Adulteration: कैसे करें असली-नकली दूध, सब्जी, बटर, तेल, कॉफी जैसे खाने पीने की चीजों की पहचान?

0
432

How To Detect Vegetables Milk Butter Adulteration: आजकल सभी लोग अच्छी तरह से जानते हैं, कि बाजार में बिकने वाले हर एक खाद्य पदार्थों में मिलावट की जाती है | इस तरह के मिलावट वाले पदार्थ खाने से ही हमारा स्वस्थ्य धीरे-धीरे खराब होने लगता है, इसलिए अब जान लीजिये कि मार्किट में जाने के बाद असली-नकली दूध, सब्जी, बटर, तेल, कॉफी  जैसे खाने पीने की चीजों की पहचान कैसे करें ?

Advertisement

इसे भी पढ़े: गर्मियों में आम पना लू और अपच की समस्या से दिलाता है निजात, ऐसे बनाएं इसे

 चावल

आप अक्सर सुनते होंगे कि चावल में प्लास्टिक की मिलावट की जाती है| चावल में पाई जाने वाली प्लास्टिक हमारे शरीर के लिए काफी नुकसानदायक होती है| यह कई बीमारियों को जन्म देती हैं| ऐसे में इस तरह में चावल की पहचान करने के लिए सबसे पहले चावल को किसी बर्तन में डालकर पकाएं, तो आपका जो असली चावल होगा वह जल्दी पक जाएगा और जो नकली होगा वह जल्दी नहीं पकता हैं|

 दूध में मिलावट

बच्चों के खाने व दूध पाउडर की पहचान करने के लिए आप दूध पाउडर को एक पॉलीथिन में डालकर उस पर चरों तरफ चुंबक घुमाएं| इसके बाद आपको काले काले कण चुंबक से लग कर एक कोने पर इकट्ठा हो जाएंगे, तो जान लीजिये कि यह दूध शुद्ध नहीं हैं|

आइसक्रीम

आईसक्रीम में अधिक कमाई करने के लिए लोग इसमें वॉशिंग पाउडर जैसे चीजों की मिलावट के देते हैं| आइसक्रीम की सही पहचान करने के लिए आइसक्रीम पर कुछ बूंदे नींबू की डाले| ऐसा करने पर नकली आइसक्रीम पर तुरंत झाग बनने लगेंगे|

कॉफी

नकली और असली कॉफी को पानी में घुलने पर आप पाएंगे की नकली कॉफी जल्दी नहीं घुलती और असली कॉफी कुछ ही सैकेंड में अपने आप ही तेजी से पानी में घुल जाती हैं|

 नमक

नमक में चॉक के पाउडर की मिलावट की जाती है, तो इसकी असली पहचान करने के लिए एक गिलास पानी में आप नमक को घोले ऐसा करने से असली नमक घुल जाएगा और नकली नमक सफेद तैरता हुआ दिखाई देगा|  

इसे भी पढ़े: गर्मियों में फ्रेश और खूबसूरत दिखने के लिए अपनाये ये स्किन केयर टिप्स

Advertisement