सिर्फ 30 मिनट के व्यायाम से बढ़ सकती है, आपकी याददाश्त और काम करने की क्षमता

0
361

आजकल लोगों की जिंदगी काफी भागदौड़ वाली जिंदगी रहती हैं, जिसके चलते उनकी जीवनशैली काफी बिगड़ गई है। जिसका सीधा प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इसके अलावा इस भागदौड़ वाली जिंदगी में उनकी याददाश्त कमजोर हो रही है लेकिन, आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है, यदि आप सिर्फ 30 मिनट  कर लें तो आपकी याददाश्त और काम करने की क्षमता बढ़ सकती है|     

Advertisement

इसे भी पढ़े: कम सोने से हो सकती है दिल की ये बीमारी, कैसे बचे इससे

शोधकर्ताओं का कहना है कि, केवल 30 मिनट कसरत करने से आप अपनी याददाश्त में सुधार कर सकते हैं। इसके अलावा मस्तिष्क के काम करने के तरीका में भी परिवर्तन लाया जा सकता है। स्वास्थ्य अधिकारी हमेशा नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह देते हैं। लगभग ढाई घंटे आसान गतिविधियों जैसे तेज चलने या बागवानी करने से वृद्ध वयस्कों का दिमाग और शरीर हमेशा ही स्वस्थ बना रहता है।

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने जानकारी देते हुए बताया है, कि 60 से अधिक उम्र के 13 फीसदी लोग जब कुछ याद करने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें सोचने में काफी परेशानी रहते और सब भूल जाते है। ऐसा उनके साथ कई बार हो चुका है। सेंटर के मुताबिक, लोगों में अल्जाइमर का खतरा काफी तेजी से बढ़ रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद चिंताजनक है। 60 से 70 वर्ष की उम्र के बीच सिर का अग्र भाग और हिप्पोकैम्पस (मस्तिष्क में एक छोटी और घुमावदार संरचना जो नई यादों को निर्मित करती है) सिकुड़ने लगते हैं, जिससे नई यादों के बनने में मुश्किल खड़ी हो जाती है|

शोधकर्ताओं का कहना है कि, अलग-अलग समय पर अलग तरह की यादें बनती हैं। इनका अपना ही महत्व होता है। इनको हमेशा याद रखने का एक अच्छा तरीका व्यायाम है। शारीरिक गतिविधियां मस्तिष्क पर सकारात्मक असर डालती हैं। हार्वर्ड हेल्थ ब्लॉग के मुताबिक, नियमित व्यायाम से मस्तिष्क की कोशिकाओं पर सुरक्षात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे सोचने की क्षमता मीन विकास होता है |

इसे भी पढ़े: खुलकर हंसने से आपके जीवन में आ सकते है ये बड़े बदलाव, नही आएगा दिल का दौरा

Advertisement