इलाहाबाद लोकसभा रिजल्ट 2019: इलाहाबाद सीट से कौन जीता, रीता बहुगुणा जोशी या राजेंद्र सिंह पटेल

0
277

इलाहाबाद संसदीय सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह पटेल के बीच था। रीता बहुगुणा जोशी नें इस मुकाबले में गठबंधन के प्रत्याशी राजेंद्र प्रताप सिंह को 1 लाख से अधिक वोटों से हराया, जबकि तीसरे स्थान पर कांग्रेस से भाजपा के बागी योगेश शुक्ला रहे।

Advertisement

ये भी पढ़े: प्रचंड जीत के बाद PM मोदी ने लाल कृष्ण अडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से लिया आशीर्वाद

इलाहाबाद संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डा. जोशी 184275 मतों से विजयी हुई है, उन्हें कुल 494454 मत प्राप्त हुए है, जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह पटेल को 310179 तथा कांग्रेस प्रत्याशी योगेश शुक्ला को 31953 वोट मिले। इलाहाबाद सीट पर पांचवी बार कमल खिला है। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज कर रिकॉर्ड कायम कर दिया।

इलाहाबाद के अंतर्गत दी लोकसभा सीटें आती हैं, जिसमें इलाहाबाद के अतिरिक्त फुलपूर की सीट शामिल है| इलाहाबाद लोकसभा सीट पर अभी तक 16 बार लोकसभा चुनाव और 3 बार उपचुनाव हुए हैं| इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में कुल पांच विधानसभा सीटें हैं. इनमें मेजा, करछना, इलाहाबाद दक्षिण, बारा और कोरांव हैं. बारा और कोरांव विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है|

ये भी पढ़े: आगरा सीट से कौन जीता, सत्यपाल सिंह बघेल या मनोज कुमार सोनी

Advertisement