बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अमिताभ बच्चन, लोगों ने कुछ इस तरह की तारीफ

0
483

बिहार के कई इलाकों में बाढ़ नें लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है| बाढ़ की वजह से वहां के लोगो को न खाना मिल पा रहा था और न ही वह चैन से रह पा रहे थे| मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 1994 के बाद से बारिश ने बिहार में ऐसा कहर दिखाया था| बिहार पीढ़ितों के इस दर्द में उनका साथ देने के लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन नें  अपना हाथ आगे बढ़ाया, साथ ही उन्होंने पीड़ितों की मदद के लिए दान भी दिया| अमिताभ बच्चन के इस काम के लिए सोशल मीडिया पर लोग उनकी काफी सराहना कर रहे हैं|

Advertisement

ये भी पढ़े: ऋतिक रोशन ने बिहार में आई बाढ़ आपदा पर जताया दुख, ट्वीट कर कहा – ‘बाढ़ पीड़ितों को इससे निपटने की शक्ति दें’

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “अमिताभ बच्चन ने बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए यहां के मुख्यमंत्री को 51 लाख रुपये दान किये हैं, आप का धन्यवाद|” इस यूजर का अमिताभ बच्चन ने भी बड़ी सादगी से रिप्लाई किया|

उन्होंने यूजर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, “आपकी कृपा बनी रहे, किसी देशवासी की पीड़ा के लिए हम सबको हाथ बढ़ाना चाहिए|” अमिताभ बच्चन ने सादगी भरे अंदाज में यूजर का धन्यवाद भी किया, साथ ही यह भी सीख भी दी कि किसी की पीड़ा के वक्त उनके साथ खड़ा होना चाहिए|

बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति होस्ट कर रहे हैं| इस शो में रहते हुए उनका अंदाज काफी आकर्षित करता है, इसके अलावा जल्द ही अब वह बॉलीवुड में अपनी 4 अपकमिंग फिल्मों से धमाल मचाने वाले हैं, जिसमें गुलाबो-सिताबो, ब्रह्मास्त्र, झुंड और चेहरे शामिल है|

ये भी पढ़े: उतर बिहार में बाढ़ से हालात खराब, लेकिन ट्विटर पर भिड़े हैं तेजस्वी और सुशील मोदी

Advertisement