BJP विधायक ने ‘बिग बॉस 13’ का प्रसारण रोकने की मांग, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री को लिखा ख़त

0
401

अभिनेता सलमान खान की मेजबानी वाला रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ की मुसीबतें बढ़ती दिखाई दे रही हैं| दरअसल, गाजियाबाद के लोनी विधानसभा से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर इसे बैन करने की मांग की है| बीजेपी विधायक ने अपने पत्र में कहा, कि ‘बिग बॉस 13’ में अश्लीलता और फूहड़ता का खुले आम घिनौना प्रदर्शन किया जा रहा है| इस शो को घरेलू माहौल में देखना मुश्किल है, और हमारे देश के पुराने पारंपरिक सामजिक और सांस्कृतिक मूल्यों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं|

Advertisement

ये भी पढ़े: ऋतिक-टाइगर की फिल्म ‘WAR’ ने मचाया धमाल, 200 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

बता दें, कि इससे पहले ब्राह्मण महासभा ने गाजियाबाद में शो के होस्ट सलमान खान पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंका था| ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी आदित्य का कहना है, कि जिस तरह से बिग बॉस सीरियल में अश्लीलता दिखाई जा रही है, उसकी वजह से समाज दूषित हो रहा है| इस शो की वजह से छोटे-छोटे बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है|

ब्राह्मण महासभा के लोगों ने इस शो को बंद कराने के लिए डीएम को भी ज्ञापन सौंपा है|  ब्राह्मण महासभा का आरोप है, कि इस बार बिग बॉस के नए सीजन में जो बेड पार्टनर दिए गए हैं, वो पूरी तरह से भारतीय संस्कृति के विपरीत हैं| इस शो के निर्माता हिंदुस्तान की संस्कृति को विकृत कर देना चाहते हैं|

ये भी पढ़े: फिल्म Mardaani 2 का टीजर हुआ रिलीज, पावरफुल एक्शन में दिखीं रानी मुखर्जी

Advertisement