अपर्णा यादव का सम्भल से कटा टिकट , समाजवादी पार्टी ने जारी की एक और लिस्ट

0
383

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को पांच और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है| इस सूची के जारी होनें के साथ ही पारिवारिक कलह बढ़नें की संभावना है, क्योंकि इस सूची में सम्भल सीट से शफीकुर रहमान बर्क का नाम घोषित कर दिया गया है, जबकि इस सीट के लिए मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव चुनाव लड़ना चाहती थीं, परन्तु उन्हें टिकट नहीं दिया गया। जिसके लिए उन्होंने सपा संस्थापक मुलायम सिंह जी से सिफारिश भी की थी|

Advertisement

ये भी पढ़े: मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर बोला हमला, फर्जी खर्च प्रचार करने का लगाया आरोप

सपा-बसपा के बीच चुनावी गठबंधन के अंतर्गत सपा 37 सीटों तथा बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी| सपा द्वारा जारी की गयी सूची के अनुसार, गाजियाबाद सीट से सुरेन्द्र कुमार उर्फ मुन्नी शर्मा को, कैराना से रालोद की मौजूदा सांसद तबस्सुम हसन को, पूर्व सांसद शफीकुर रहमान बर्क को सम्भल से प्रत्याशी घोषित किया गया है, जबकि प्रदेश के पूर्व मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह को गोण्डा सीट से टिकट दिया गया है|

लोकसभा चुनाव वर्ष 2014  में इन चारों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की जीत हुई थी, कैराना से भी भाजपा के हुकम सिंह, गोंडा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के कीर्ति वर्धन सिंह, संभल से सत्यपाल सिंह और बाराबंकी सीट से भाजपा की प्रियंका सिंह रावत सांसद बने थे।

ये भी पढ़े:गाजियाबाद की सीट बाहरी नेताओं को क्यों है सबसे ज्यादा पसंद

Advertisement