Ayodhya Case: अयोध्‍या राम जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज से होगी रोजाना सुनवाई

0
335

आज 6 अगस्त से अयोध्‍या राम जन्मभूमि मामले पर रोजाना सुनवाई शुरू कर दी जाएगी| बता दें कि, आज से सुप्रीम कोर्ट में योध्‍या राम जन्मभूमि विवाद पर रोजाना सुनवाई होगी| इस विवाद पर मध्यस्थता के जरिये भी कोई हल नहीं निकल पा रहा था, जिसकी वजह से सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की रोजाना सुनवाई करने का निर्णय लिया हैं| आज से इस मामले की सुनवाई प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ  करेगी|

Advertisement

इसे भी पढ़े: अयोध्या विवाद: मध्यस्थता की कोशिश फेल, सुप्रीम कोर्ट ने कहा – 6 अगस्त से रोजाना होगी सुनवाई

मामले की सुनवाई करने के लिए पीठ में न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एस ए नजीर भी शामिल हैं| इससे पहले 2 अगस्त को पीठ ने तीन सदस्यीय मध्यस्थता समिति की रिपोर्ट का संज्ञान लिया था| वहीं मध्यस्थता समिति के प्रमुख उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एफ एम आई कलीफुल्ला थेय पीठ ने कहा था कि, करीब चार महीने चली मध्यस्थता प्रक्रिया का अंतत: कोई परिणाम नहीं निकला |”

इसे भी पढ़े: भगवान राम की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा अयोध्या में लगेगी

Advertisement