Money Plant Vastu Tips: घर में मनी प्लांट लगाने से पहले दिशा जरूर जान ले, नहीं तो होगा भारी आर्थिक नुकसान

    0
    568

    Money Plant Vastu Tips: दुनिया में अधिकतर लोगों को अपने घर में पेड़-पौधे लगाने शौक रहता हैं, और वो अपने घर में हर तरह के पेड़ पौधे लगाते हैं| वहीं बहुत से लोग पैसा कमाने के लिए अपने घरों में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं, ताकि उनके घर ढेर सारा पैसा आये| वहीं कई लोग शुभ मानकर भी अपने घर में यह पौधा लगा लेते हैं| दरअसल मान्यता है कि, घर में मनी प्लांट के लगाने से आ रही आर्थिक तंगी पर विराम लग जाता है और आपके घर में सुख-शांति का आगमन होता है, लेकिन मनी प्लांट घर में लाने से पहले उसकी दिशा समेत दूसरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है|

    Advertisement

    इसे भी पढ़े: पूजा-पाठ / अगर भगवान को फूल चढ़ाए हो और वो मुरझा जाए तब क्या करना चाहिए आप भी जान लीजिये

    वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में मनी प्लांट लगाने से पहले दिशा का ख्याल बेहद जरूरी है| अन्यथा यह आपके लिए अशुभ भी साबित हो सकता है| इसलिए घर में जब भी मनी प्लांट लगाएं तो हमेशा आग्रेय यानी दक्षिण पूर्व दिशा में लगाएं क्योंकि, माना जाता है कि अगर आपके घर में मनी प्लांट आग्रेय दिशा में है, तो उस पर गणेश जी की कृपा बरसती है| गणेश जी को ही आग्रेय दिशा का देवता कहा गया है और शुक्र ग्रह उसके प्रतिनिधि हैं| भगवान गणेश अमंगल का विनाश करते हैं तो शुक्र ग्रह को सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है |

    बता दें कि मनी प्लांट कभी भी घर की उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगाएं| घर की इस दिशा में मनी प्लांट लगाना नकारात्मक माना गया है| कहा जाता है कि घर के उत्तर पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक नुकसान का खतरा होने की संभावनाएं हो जाती हैं| इसका एक बड़ा कारण है, ईशान का प्रतिनिधि बृहस्पति गृह और शुक्र और बृहस्पति के बीच शत्रुता के संबंध होना|

    इसे भी पढ़े: चाणक्य के अनुसार दुनिया की ये सिर्फ चार बेशकीमती चीजें है बाकी सारी बेकार – जानिए आप भी

    Advertisement