Bengali New Year 2019 (Poila Baisakh) Images, Wishes Greetings आज मनाया जा रहा है बंगाली नववर्ष

0
1592

बंगाली समुदाय आज 15 अप्रैल को नववर्ष के रूप में हर्षो उल्लास के साथ मानते है| बंगाली नववर्ष को पोइला बैसाख भी कहा जाता है। बंगाल में इसे एक त्योहार की तरह मनाया जाता है। इस दौरान बंगाली लोग एक-दूसरे को ‘शुभो नोबो बोरसो’ कह कर नए वर्ष की बधाई देते हैं| ‘शुभो नोबो बोरसो’ का अर्थ होता है, नव वर्ष मुबारक हो| बंगाल में लोग इस दिन नए-नए कपड़ें पहनते हैं, और झाकियां भी निकालते हैं| यह दिन व्यापारियों के लिए बहुत ही खास होता है, क्योंकि यह लोग नए वर्ष के साथ ही नये लेखा-जोखा की शुरुआत करते है|

Advertisement

ऐसा माना जाता है, कि इस दिन मुगल के राजा अकबर ने 15वीं शताब्दी में बांग्ला कैलेंडर की शुरुआत की थी, तभी से इस दिन को नए वर्ष का पहला दिन माना जाता है। लोग इस एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते है। आज से बांग्ला का 1426 ई का शुभारंभ होगा। भारत में मनाए जा रहे बैसाखी के त्योहार को भी इस पोइला बैसाख से जोड़कर देखा जाता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को मैसेज और इमेजेज भेजकर नव वर्ष की शुभकामनाए भेजते है।

ये भी पढ़े: सतयुग से लेकर कलियुग तक भगवान विष्णु के कितनें अवतार

बंगाली नववर्ष का महत्व

बंगाली लोगों के लिए नए वर्ष का बड़ा ही महत्व है| मुख्य रूप से विवाह के मद्देनजर बैशाख के इस पूरे माह को शुभ माना जाता है| पोइला बैसाख के दिन बंगाली लोग अपने और अपने परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं| बंगाली लोग इस दिन से नए काम की शुरुआत करना शुभ मानते हैं, पाइला बैसाख पर लोग मंत्रोच्चार भी करते हैं|

बंगाली नववर्ष मैसेज

1.नया साल सुख, शांत, समृद्ध‍ि और खुशियां लेकर आए,

मैं आपके लि‍ए यही शुभकामना भेज रहा हूं,

नवीन परिवर्तन, नूतन आलोक

शुभ नववर्ष। Happy Bengali New Year 2019

2.सब लोग माने आपको Dear,

आपक का हर दिन हो All Clear,

God आपको दे इस बार ज़बरदस्त New Year 2019 शुभ नबोबोरशो!

Happy Bengali New Year 2019

3.सूरज की तरह चमकें,

पानी की तरह रहें शीतल,

बनी रहे शहद सी मिठास,

इस पोइला बैसाख है यही आस।

हैपी पोइला बैसाख।।

Happy Bengali New Year 2019

4.गुल को गुलशन मुबारक,

चांद को चांदनी मुबारक,

शायर को शायरी मुबारक,

आपको हमारी तरफ से पोइला बैसाख मुबारक।।

Happy Bengali New Year 2019

5.बीते साल को विदा इस कदर करते हैं,

जो नहीं किया वो भी कर बैठते हैं,

नए साल की आने की खुशियाँ तो सब मानते हैं,

हम इस बार बीते साल की यादों का जश्न मानते हैं।।

Happy Bengali New Year 2019

ये भी पढ़े: किस देवी – देवता को कौन से फूल करें अर्पण – पढ़े और जाने

Advertisement