किस देवी – देवता को कौन से फूल करें अर्पण – पढ़े और जाने

0
1264

हमें सभी देवी-देवताओं की पूजा पूरी श्रध्दा के साथ करनी चाहिए, इसके लिए हमें अधिक चढ़ावे की जरूरत नहीं रहती हैं, जो भी हमारे पास है, यदि उसे हम पूरी श्रध्दा के साथ चढ़ाएंगे, तो सभी देवी- देवता प्रसन्न होते है | श्रध्दापूर्वक चढ़ाये गये दो फूलों को भी भगवान स्वीकार कर लेते हैं, इसलिए आप भी जानिए, कि किस देवी-देवता को कौन से फूल अर्पण करने से वह अति प्रसन्न होते है ? 

Advertisement

ये भी पढ़े: पूजा-पाठ / अगर भगवान को फूल चढ़ाए हो और वो मुरझा जाए तब क्या करना चाहिए आप भी जान लीजिये    

भगवान श्री गणेश जी

गणपति बप्पा को आप कोई भी फूल अर्पण कर सकते हैं, इन्हें तुलसी के साथ-साथ दूब अवश्य अर्पण करनी चाहिए|

दुर्गा माता

दुर्गा माता को लाल गुलाब अर्पण करना चाहिए|

माँ काली 

माँ काली को अड़हुल (गुड़हल)का फूल अत्यधिक पसंद है, ऐसा कहा जाता है, कि  माँ काली को 108 फूल अर्पण करनें से माँ मनोकामना जल्दी पूरी करती है |

माँ सरस्वती

माँ सरस्वती को सफेद गुलाब और सफेद कनेर के फूल अर्पण करने चाहिए|

भगवान विष्णु

भगवानु विष्णु को कमल, मौलसिरी, कदम्ब, जूही, चमेली, केवड़ा, अशोक, चंपा, वैजेंती आदि पुष्पों को उनके चरणों में समर्पित करना चाहिए|

भगवान शिव

भगवान भोले  बाबा को धतूरे के फूल, नाग केसर के सफेद फूल , हरसिंगार, कनेर कुसुम, कुश आदि फूल चढ़ाने चाहिए|

बजरंगबली अर्थात हनुमान जी  

हनुमान जी को लाल गुलाब और गेंदा अर्पण करना चाहिए, यह इन्हें काफी प्रिय हैं|

 भगवान शनि देव

शनि देव को लाजवंती का पुष्प अर्पण करना चाहिए क्योंकि इन्हें नीले रंग के फूल काफी प्रिय हैं|

ये भी पढ़े: Money Plant Vastu Tips: घर में मनी प्लांट लगाने से पहले दिशा जरूर जान ले, नहीं तो होगा भारी आर्थिक नुकसान

Advertisement