गोरखपुर लोकसभा सीट का जातीय समीकरण, इतिहास, अब तक सबसे अधिक किस पार्टी का वर्चस्व रहा कायम

0
1223

Gorakhpur Lok Sabha Election- 2019

Advertisement

उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट बहुत ही हाई प्रोफाइल सीट है| यहाँ से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सांसद रह चुके है| यह सीट लंबे समय तक योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि रही है| यह भारतीय जनता पार्टी का सबसे मजबूत किला है| 2017 के विधान सभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया गया उसके बाद इस पर उपचुनाव कराये गए जिस पर सपा ने बसपा के सहयोग से जीत दर्ज की थी| यह बीजेपी के लिए बहुत बड़ा झटका था|

नोट- गोरखपुर लोकसभा सीट के लिए चुनाव 19 मई 2019 को कराये जायेंगे|

ये भी पढ़ें: गोरखपुर लोक सभा में कौन कैंडिडेट्स है मुकाबले में, किसके पाले में होगी जीत

जातीय समीकरण

2011 की जनगणना के अनुसार गोरखपुर संसदीय सीट पर 19.5 लाख मतदाता हैं| यह संख्या अब बढ़ गयी है| यहाँ पर सबसे अधिक निषाद समुदाय के मतदाता है | इस सीट पर लगभग 3.5 लाख मतदाता निषाद समुदाय से है, इसके बाद यादव और दलित वोटर आते है| यहाँ पर लगभग दो लाख ब्राह्मण वोटर हैं| इसके अतिरिक्त यहाँ पर लगभग 13 प्रतिशत मुस्लिम मतदाता हैं|

गोरखपुर लोकसभा सीट पर अभी तक 18 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं, इसमें पांच बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की| बीजेपी यहां से सबसे अधिक सात बार जीत दर्ज कर चुकी है| इसके अतिरिक्त दो बार निर्दलीय, एक बार हिंदू महासभा, एक बार भारतीय लोकदल और एक बार सपा ने जीत दर्ज की|

इतिहास

लोक सभा अवधि सांसद का नाम राजनीतिक दल
प्रथम 1952 सिंहासन सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
द्वितीय 1957-62 सिंहासन सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
तृतीय 1962-67 सिंहासन सिंह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
चतुर्थ 1967-70 महन्त दिग्विजयनाथ निर्दलीय
चतुर्थ 1970-71 महन्त अवैद्यनाथ निर्दलीय
पांचवीं 1971-77 नरसिंह नारायण पांडेय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
छठीं 1977-80 हरिकेश बहादुर भारतीय लोक दल
सातवीं 1980-84 हरिकेश बहादुर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
आठवीं 1984-89 मदन पांडेय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
नौवीं 1989-90 महन्त अवैद्यनाथ हिन्दू महासभा
दसवीं 1991-96 महन्त अवैद्यनाथ भारतीय जनता पार्टी
ग्यारहवीं 1996-98 महन्त अवैद्यनाथ भारतीय जनता पार्टी
बारहवीं 1998-99 योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी
तेरहवीं 1999-04 योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी
चौदहवीं 2004-09 योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी
पंद्रहवीं 2009-14 योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी

ये भी पढ़ें: कानपुर लोकसभा चुनाव में किन प्रत्याशियों की है सीधी टक्कर, क्या है यहाँ के मुद्दे

Advertisement