Navratri-Dussehra के लॉन्ग वीकेंड में घूमने की सबसे बेस्ट जगहें

0
477

इन दिनों नवरात्रि को लेकर हर तरफ धूम मची हुई है| वहीं इस बार नवरात्रि के साथ दशहरे का मनाया जाने वाला त्योहार मंगलवार 8 अक्टूबर को पड़ रहा है। बता दें कि, इस बीच आपको लगातार कई छुट्टियां मिलेंगी, इसलिए बहुत से लोग इन छुट्टियों में घूमने का प्लान बना लेते हैं| यदि आप भी नवरात्रि-दशहरा के लॉन्ग वीकेंड में घूमने के बारे में सोच रहें हैं, तो ये घूमने की सबसे बेस्ट जगहें हैं|  

Advertisement

इसे भी पढ़े: कैलाश मानसरोवर यात्रा 2019: अगर यात्रा करने का मन बना रहे है तो ये जरूर पढ़े

पिंक सिटी जयपुर

नवरात्रि के शुरू होते ही मौसम भी बदलना शुरू हो जाता है, इसलिए ऐसे मौसम जयपुर जाने का मजा ही कुछ और रहेगा, क्योंकि वहां भी इन दिनों हल्की-हल्की ठण्ड का एहसास होने लगता है| इसके अलावा इस शहर को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज साइट की सूची में शामिल कर लिया है। अगर आप फोर्ट और सिटी टूर नहीं जाना चाहते है, तो इस बार जयपुर के चोखी धानी का आनंद ले सकते है, वहां पर आप राजस्थानी क्यूजिन बनाना सीख सकते हैं, शहर के फेमस राजमंदिर में फिल्म देख सकते हैं या फिर एलिफेंट फार्म भी घूम सकते है|

शिमला

दिल्ली से करीब 350 किलोमीटर दूर स्थित शिमला एक ऐसी जगह जहां का मौसम बहुत ही सुहावना होता है| वहां अक्सर लोग घूमने जाते रहते है| इसके अलावा आप चाहें तो कुफरी और शैली पीक भी जाकर घूम सकते है|  इसक साथ ही शिमला जाने वाले लोग ट्रेकिंग और कैंपिंग का मजा जरूर लें।

 नैनीताल

नैनीताल उत्तराखंड के सबसे फेमस हिल स्टेशन्स में से एक है| जिसका नाम शहर की सबसे फेमस नैनी झील के नाम पर रखा गया है। यहां की प्राकृतिक देखने में बहुत ही खूबसूरत है| जिसे देखने के बाद लोग बार-बार देखने का मन करता है|  दिल्ली से इसकी दूरी करीब 330 किलोमीटर है, जिसे सड़क मार्ग से कवर करने में आपको 7 घंटे का समय लगेगा| इसके अलावा यहाँ पर नैना देवी मंदिर और टिफिन टॉप व्यूपॉइंट जैसी मशहूर जगह हैं|

इसे भी पढ़े: नवरात्रि में इस पूजा सामाग्री के साथ करें माता रानी की पूजा

Advertisement