प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने के लिए इन चीजों को डाइट में करें शामिल

0
674

आजकल अधिकतर लोग अपने बुखार को लेकर काफी परेशान हैं| बुखार होने के बाद लगातार शरीर में दर्द की शिकायत होने पर आपको तुरंत ही डॉक्टर के पास जाकर सबसे प्लेटलेट्स की जांच करवाना चाहिए क्योंकि, चक्कर आना और शरीर में दर्द होना ये प्लेटलेट्स कम होने के ही लक्षण होते है। आपके साथ ऐसा कभी ऐसा घटित ना हो, इसके लिए आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करें| 

Advertisement

इसे भी पढ़े : पेट में दर्द होनें पर खुद न लें दवा, इससे हो सकती है गंभीर बीमारी

जानकारी देते हुए बता दें कि, प्लेटलेट्स छोटी रक्त कोशिकाएं होती हैं, जो खासतौर पर बोनमैरो में मौजूद होती हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति में सामान्य प्लेटलेट काउंट 150 हजार से 450 हजार प्रति माइक्रोलीटर होना आवश्यक रहता है। जब यह काउंट 150 हजार प्रति माइक्रोलीटर से नीचे चला जाता है, तो इसे लो प्लेटलेट माना जाता है।

चुकंदर 

यदि आपकी प्लेटलेट्स कम है, तो इसे बढ़ाने के लिए चुकंदर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीट्डेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है| जिससे प्लेटलेट्स काफी तेजी से बढ़ने लगती है| इसके साथ ही यह शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता को भी मजबूत बनाने में सहायक होता है। इसके आलावा दो से तीन चम्मच चुकंदर के रस को एक गिलास गाजर के रस में मिलाकर पीने से काफी समस्या का समाधान होता है|

पपीते का पत्ता 

साल 2009 में मलेशिया के शोधकर्ताओं ने माना था कि, प्लेटलेट्स बढ़ाने में पपीता ही नहीं, उसकी पत्तियां भी मददगार हैं। खासतौर पर डेंगू बुखार के कारण कम हुए प्लेटलेट्स को संतुलित करने में पपीता फायदेमंद होता है। प्लेटलेट्स संतुलित रखने के लिए नियमित रूप से पपीता खाएं। पपीते के पत्तों को पानी में उबालकर उसे ग्रीन टी के रूप में पिएं, ज्यादा फायदा होगा।”

आंवला 

आंवले में विटामिन-सी काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है| जिससे प्लेटलेट्स का उत्पादन  तेजी से बढ़ता है, इसके साथ ही इसको खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। नियमित रूप से हर सुबह खाली पेट 3 से 4 आंवला का सेवन जरुरु करें| आप दो चम्मच आंवले के जूस को शहद मिलाकर भी पी सकते है|

 इन चीजों का भी करें सेवन 

1.खाद्य पदार्थों को पका कर खाने की जगह कच्चे का सेवन करने|

2. कीवी का पहल प्लेटलेट्स बढ़ाने में अत्याधिक मददगार साबित होता है|

3.गाजर का नियमित सेवन करने से काफी आराम मिलती है|

4.इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स प्लेटलेट्स बढ़ाने में सहायक होते हैं। नारियल पानी में यह दोनों ही तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है|

5.बकरी का दूध भी प्लेटलेट्स बढ़ाने में सहायक होता है|

इसे भी पढ़े: इन 5 चीज़ों को खाने के बाद ऑफिस में आती है नींद, इन्हे खाने से बचे

Advertisement