भोजपुरी स्टार निरहुआ ने सीएम योगी की मौजूदगी में ज्वाइन की बीजेपी

0
442

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अभी भी पार्टियों में नेता, अभिनेता और स्टार्स के शामिल होने का सिलसिला जारी हैं| वहीं जानकारी देते हुए बता दें, कि आज भोजपुरी सिंगर और एक्टर निरहुआ बीजेपी में शामिल हो गए हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में भोजपुरी कलाकार ने लखनऊ में बीजेपी पार्टी से जुड़ गये है। बता दें, कि निरहुआ का जन्म उत्‍तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के टंडवा गांव में हुआ था|

Advertisement

इसे भी पढ़े: गन्ना किसान मुद्दे पर प्रियंका गांधी और सीएम योगी आमने – सामने, कह दी ये बड़ी बात

निरहुआ पहले केवल गाने गाते थे, लेकिन वर्ष  2001 में उनके 2 एल्बम ‘बुढ़वा में दम बा’ और ‘मलाई खाए बुढ़वा’ रिलीज हुए, ये दोनों ही गाने दर्शकों को काफी पसंद आयें| इसके बाद ही भोजपुरी में उनकी पहचान बन गई। वर्ष साल 2003 में उनका एक और एल्बम ‘निरहुआ सटल रहे’ आ गया। इसके बाद तो निरहुआ सुपरहिट हुए और भोजपुरी सिनेमा में इनकी एक बहुत ही मजबूत पहचान बन गई|

वहीं 27 मार्च को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर निकली हुई हैं। जानकारी देते हुए बता दें, कि आज 28 मार्च को राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी से अपना संपर्क अभियान भी प्रारम्भ कर देंगी| वह इस समय लखनऊ पहुंच गई है, इसके बाद वह  यहां से अमेठी के लिए रवाना भी हो चुकी हैं। इसके बाद वो लगभग 1.30 बजे मुसाफिरखाना स्थित ए.एच. इंटर कॉलेज पहुँच जायेंगी वहन पहुंचकर वो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी।

इसे भी पढ़े: कुंभ का समापन अब सफल आयोजन के लिए सीएम योगी ने कर्मचारियों को बोनस देने का किया ऐलान

Advertisement