लोगों की राय जानेगी तब बनाएगी भाजपा अपना घोषणा पत्र इसके लिए अभियान शुरू

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी लोकसभा चुनाव पर विशेष ध्यान देते हुए पार्टी ने अपना घोषणा पत्र बनाने हेतु रविवार को बड़े अभियान की शुरु किया है | भाजपा अपने चुनावी घोषणा पत्र को बनाने के लिए देश के दस करोड़ लोगों से संवाद करनें की योजना बनायीं है। इस अभियान की जानकारी राजनाथ सिंह द्वारा दी गयी है, उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता लगभग 300 गाड़ियों से देश भर में भ्रमण कर लोगो के सुझाव लेंगे ।

Advertisement

अभी तक किसी पार्टी नें घोषणा पत्र बनाने के लिए इतना बड़ा अभियान नहीं चलाया, जिसमें इतनी अधिक संख्या में लोगो की राय ली जाएगी| लोगो की राय जाननें के लिए 400 लोकसभा क्षेत्रों में 7,500 बॉक्स रखें जायेंगे| इसके अतिरिक्त 10 करोड़ लोगों तक टेलीफोन, सोशल मीडिया समेत 7 माध्यमों से भी संपर्क करेंगे |

इस अभियान से देश के किसान और कृषि, महिला सशक्तिकरण, समेकित विकास, युवा और खेल, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति जैसे मुद्दों पर 12 विषयों पर उनकी राय ली जाएगी ।

भाजपा अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा की यह कार्यक्रम सिर्फ भाजपा का नहीं, बल्कि यह देश की अभियान है। लोग किस तरह का देश चाहते हैं और इसके लिए उनके क्या सुझाव हैं ? इस अभियान के माध्यम से हमें उन तक पहुंचने और उनके नजरिये को जानने में सहायता प्राप्त होगी|

जनता अपनी राय जिस पत्र के मध्य से देगी, उस पर उनके नाम के साथ उनका संपर्क नंबर भी नोट किया जाएगा, जिसके माध्यम से पार्टी को यह जानकारी प्राप्त होगी, कि कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कितने लोगों से सीधे संपर्क कर रहे हैं। पार्टी के एक नेता के अनुसार मोबाइल नंबरों पर बात भी की जाएगी, जिससे उनकी विश्वसनीयता बनी रहे।

Advertisement